राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, किरेन रिजिजू ने कहा-इनका एटम बम फटता क्यों नहीं?

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बारबार बोलते हैं कि एटम बम फोड़ने वाले हैं, पर इनका एटम बम फटता क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि राहुल किसी मामले को गंभीरता से लेकर आते ही नहीं है।

रिजिजू ने कहा कि हरियाणा में जब चुनाव ही चल रहा था तो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाएंगे क्योंकि कांग्रेस के नेता ही चुनाव हराना चाहते हैं। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा था कि राज्य में कांग्रेस में तालमेल ही नहीं है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि अपनी वजह से हारे हैं।

2004 के एग्जिट पोल का दिया हवाला

रिजिजू ने कहा कि 2004 में भी सारे एग्जिट पोल्स बीजेपी की जीत का दावा कर रही थी, पर हम चुनाव हार गए, पर हमने तो कोई हल्ला नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद 10 साल तक यूपीए की सरकार रही, हमने ओपिनियन पोल्स और एग्जिट पोल्स को गाली नहीं दी। जब एग्जिट पोल कांग्रेस के फेवर में गया तो बहुत अच्छा, विरोध हुआ तो मीडिया को गाली देते हैं।

प्रेजेंटेशन दिखाएंगे और भाग जाएंगे

रिजिजू ने कहा कि अब राहुल कह रहे हैं कि बिहार में अब ये सब होगा। बिहार के लोग खुश हैं कि वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण हो गया है। राहुल गांधी यहां वोट कटने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी की बात तो आरजेडी के नेता भी नहीं बोलते हैं। वोटिंग के समय हर राजनीतिक दल का पोलिंग एजेंट होता है, जो वोटर वोट डालते हैं, पोलिंग एजेंट्स पोलिंग स्टेशन में रहते हैं, वो चेक करते हैं। अब कांग्रेस का वहां पोलिंग एजेंट नहीं है तो वो बता दें कि वो पोलिंग एजेंट नहीं रख पाए। वोटिंग के बाद कोई गड़बड़ी है तो चुनाव आयोग से अपील कर सकते हैं। उसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो वो अदालत जा सकते हैं। रिजिजू ने कहा कि इनको अदालत नहीं जाना, चुनाव आयोग में अपील नहीं करना है, बस प्रेस कॉन्फ्रेंस करना है, प्रेजेंटेशन दिखाएंगे और भाग जाएंगे।

बिहार में मतदान, हरियाणा की कहानी

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी एक महिला की तस्वीर को टीशर्ट पर शो कर घूमते रहे फिर उस महिला ने डांटा। नकली नाम और नकली इश्यू को लेकर बोलते हैं। अब बिहार में मतदान है, वे उससे हटकर हरियाणा की कहानी सुना रहे हैं। बिहार में उनका कुछ बचा नहीं है, इसलिए हरियाणा की कहानी सुना रहे हैं। विदेश की महिला की बात करते हैं, पार्लियामेंट चलता रहता है तो ये विदेश घूमते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।