हरियाणा में टूटा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन, दोनों का बिगड़ेगा समीकरण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वो हरियाणा विधानसभा चुनाव अकले लड़ेगी। आप ने चंडीगढ़ में गुरुवार को अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप पूरी ताकत से हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है हरियाणा आधा दिल्ली तो आधा पंजाब से टच करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा के ही रहने वाले हैं। आप के इस कदम से हरियाणा विधानसभा के चुनाव त्रिकोणीय हो सकते हैं। राज्य में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

इस दौरान आप के महामंत्री (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि आप हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी कि दुनिया देखेग। आज से पहले ऐसा द्वन्द ना हुआ होगा,ना ही होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। आप 20 जुलाई को टाउनहाल का आयोजन कर केजरीवाल की गांरटी लॉन्च करेगी।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए समझौता किया था। यह समझौता दिल्ली, हरियाणा और गुजरात के लिए हुआ था, लेकिन सफल नहीं रहा.इस गठबंधन को दिल्ली और गुजरात में करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की सात सीटों में से आप ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों कोई सीट नहीं पाईं। वहीं गुजरात में कांग्रेस ने 26 में से 25 सीटों और आप ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस केवल एक सीट ही जीत पाई. आप अपनी सीट हार गई थी। वहीं हरियाणा में कांग्रेस ने आप को लड़ने के लिए एक सीट दी थी और नौ सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने नौ में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं आप को कुरुक्षेत्र सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।

रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा

7 अक्टूबर 2026 को रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 429 अंक टूटकर 72,638 पर बंद हुआ। जानिए पूरी खबर।

RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी

आरबीआई एमपीसी बैठक ने भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ गति से बढ़ेगी का अनुमान जताया है। रेपो रेट बढ़ाया गया और मुद्रास्फीति का संशोधित अनुमान दिया गया।