शंकराचार्य के बयान पर कंगना का पलटवार, राजनीति नहीं तो क्या नेता गोलगप्पे बेचेगा

Date:

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बचाव किया है और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य के बयान पर जवाब दिया है। दरअसल ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदू धर्म में विश्वासघात सबसे बड़े पापों में से एक माना जाता है और जो विश्वासघात करते हैं वे हिंदू नहीं हो सकते। वे 2022 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के गिरने का जिक्र कर रहे थे। शंकराचार्य के बयान पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि अगर नेता राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा।

शंकराचार्य ने एकनाथ शिंदे को विश्वासघाती बताया

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बुलावे पर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘हम हिंदू हैं और सनातन धर्म के अनुयायी हैं जोपुण्यऔरपापमें विश्वास करता है, जिसमेंविश्वासघातसबसे बड़े पापों में से एक बताया गया है। यहां (महाराष्ट्र में) भी यही हुआ।शंकराचार्य ने आगे कहा, ‘हमने उन्हें (उद्धव ठाकरे) बताया कि उनके साथ किए गए विश्वासघात से हम कितने दुखी हैं। जब तक वे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, हमारा दर्द कम नहीं होगा।

कंगना रनौत ने किया एकनाथ शिंदे का समर्थन

इस बीच कंगना रनौत खुलकर एकनाथ शिंदे के समर्थन में उतर आईं। उन्होंने कहा, ‘अगर एक राजनेता राजनीति नहीं करेगा, तो क्या वह गोलगप्पे बेचेगा।अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना ने X पर लिखा, ‘राजनीति में गठबंधन, संधियां और पार्टी का विभाजन होना बहुत ही सामान्य और संवैधानिक है। कांग्रेस पार्टी 1907 में और फिर 1971 में विभाजित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।