👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
0:00 left
इंदौर। खजराना गणेश मंदिर में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भी “घर वापसी” की यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए।
इन लोगों ने बताया कि कई कारणों से हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। कुछ महिलाओं ने मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। एक महिला ने कहा, मुझे बचपन से ही मंदिर जाना अच्छा लगता था। हिन्दू धर्म मुझे अच्छा लगता है। मैंने बिना किसी के दबाव के हिन्दू धर्म अपनाया है। एक अन्य महिला ने कहा, मंदिरों में महिलाओं को भी पूजा करते देख अच्छा लगता था। लेकिन मुस्लिम धर्म में महिलाओं के मस्जिद जाने पर प्रतिबंध है, यह हमें बड़ा बुरा लगता था। हिंदुओं के घर में होने वाले पूजा–पाठ देखकर हमें भी अपने घर में ऐसे ही पूजा पाठ कराने की इच्छा होती थी।
घर वापसी करने वालों का कहना
“घर वापसी” करने वालों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू धर्म की ओर लौटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनका सच्चा धर्म है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षित रहा हूं। मैंने इस्लाम में कभी सहज महसूस नहीं किया। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने मूल धर्म में वापस आ गया हूं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संतोष शर्मा ने बताया कि सभी 18 लोगों का खजराना गणेश मंदिर में शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि विहिप उन लोगों की हर संभव मदद करेगा जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है। पिछले कुछ महीनों में, कई मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपनाया है।



