भाजपा ने चुनाव आयोग से की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शिकायत, लोगों को धमकाने का लगाया आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सुकांत मजूमदार और पीयूष गोयल ने अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की और याचिका सौंपी। इसमें ममता बनर्जी पर लोगों को धमकाने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इस मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि हमारी एकएक बात चुनाव आयोग ने सुनीं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री खुद घर तक जाकर धमकी दे रही हैं। उनकी पूरी टीम ने किस तरह पूरे चुनाव को हाईजैक किया है, हमने ये चिंता व्यक्त की है। रिजेजू ने बताया कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से अपील की है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने दादागिरी करके जीत हासिल की। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि चुनाव लोगों को अपनी मर्जी से मतदान करने का एक अवसर होता है। लोकतंत्र में वोट एक मतदाता का अधिकार होता है, उसे कोई नहीं छीन सकता है। चुनाव आयोग को मतदाता के वोट को सुरक्षित करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाए कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस मशीनरी पर तृणमूल कांग्रेस ने पूरा कब्जा करके रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बंगाल के प्रशासन और पुलिस तंत्र को अपने नियंत्रण में पूरी तरह से लेना चाहिए। किरेन रिजिजू ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जनता तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है। लोग आवाज उठा रहे हैं। ममता बनर्जी चुनाव हारने जा रही हैं। इससे टीएमसी बौखला चुकी है। इसी कारण तृणमूल कांग्रेस पूरे चुनाव को हाईजैक करना चाहती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।