केरल विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा, भाजपा पर लगाए एलडीएफ से गठबंधन का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

केरल। केरल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल मैदान संभाल चुके हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां चुनावों में एलडीएफ के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसे बीजेपी का पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि एक तरफ यूडीएफ है, तो दूसरी तरफ एलडीएफ और बीजेपी का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि केरल चुनावों में एलडीएफ बीजेपी का एक छिपा हुआ हाथ है और वह यहां यूडीएफ को नहीं चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर सबरीमाला मुद्दे पर चुप रहे। यह भाजपा और एलडीएफ के मिलकर काम करने का संकेत है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस, केरल विधानसभा चुनाव 2026 में माकपा और भाजपा से मुकाबला कर रही है। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ट्रंप के दबाव में हैं। यह सभी जानते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एलडीएफ नेताओं ने अयप्पा मंदिर से सोना चुराया। उन्होंने पीतल से उसे बदल दिया। प्रधानमंत्री भाजपा को नुकसान से बचाने के लिए चुप रहे। यह दर्शाता है कि भाजपा और एलडीएफ साथ काम कर रहे हैं। यह भी दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को धर्म या मंदिरों की परवाह नहीं है। यूडीएफ सरकार मंदिर से संबंधित कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करेगी।

मेड इन इंडिया का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि जब मैंने भाषण शुरू किया, तो मेरी नजर माइक पर पड़ी। उस पर मेड इन चाइना लिखा था। इस माइक पर ‘मूल देश भारत‘ या ‘मूल राज्य केरल‘ क्यों नहीं लिखा है? अगर हमारे पास भारत में बनी चीजें ही नहीं होंगी, तो हम केरल के युवाओं के लिए रोज़गार की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर केरल का भविष्य केवल एक या दो कंपनियों के हाथों में ही रहेगा, तो हम केरल में चीजों का उत्पादन कैसे कर पाएंगे? उन्होंने मुख्यमंत्री विजयन और प्रधानमंत्री पर कॉरपोरेट के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, दोनों मिलकर इस देश को अदानी और अंबानी के हाथों में सौंप रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।