संविधान संशोधन को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर जबरदस्त हमला, इमरजेंसी, ईवीएम से लेकर बिनाका गीतमाला तक का जिक्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि संविधान संशोधन के जरिए कांग्रेस ने देश की जनता के नागरिक अधिकारों का कत्ल किया। आपने पार्टी को तो परिवार की जागीर समझा ही है, संविधान को भी परिवार की जागीर समझ रखा है। संविधान के साथ ऐसा अन्याय दुनिया के किसी शासक ने नहीं किया होगा। उन्होंने आपातकाल को लेकर कहा कि कई लोगों को कांग्रेस ने जेल में डाल दिया था जिसमें से कुछ लोग आज इनके साथ बैठे हैं।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अयोग्य ठहरा दिया था। उस समय मैं तो छोटा था, इसलिए जेल में नहीं जाना पड़ा। मैं बचपन में बिनाका गीतमाला सुनता था। अचानक रेडियो पर वो प्रोग्राम बंद हो गया। मैंने घर में झगड़ा किया तो पता चला कि इंदिरा गांधी और किशोर कुमार का झगड़ा हो गया। उनकी आवाज अब नहीं सुनाई देगी। लता दीदी की आवाज में फिर से रिकॉर्डिंग हुई और तब यह कार्यक्रम शुरू हुआ। शाह ने कहा कि इन लोगों ने अपने परिवार के नाम के अलावे कुछ नहीं किया। देशभर में हजारों जगह नेहरू–गांधी परिवार के सदस्यों का नाम मिलेगा। हमने पीएम संग्रहालय बनाया और नेहरू की तस्वीर लगाने का काम भी हमने किया। भव्य राम मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण और 160 पुराने कानूनों को समाप्त करने का काम किया। हम पीछे नहीं गए, आप 14 वें नंबर पर छोड़कर गए थे, अटलजी 11वें नंबर पर लाए। आप 11वें नंबर पर बनाए रखे, हमने पांचवे नंबर पर लाने का काम किया। अब वो दिन दूर नहीं जब मोदी सरकार के इसी कार्यकाल में हम चौथे नंबर की इकोनॉमी होंगे।

एक जगह ईवीएम खराब, दूसरी जगह सही

शाह ने कहा कि एक ही दिन में दो नतीजे आए। जब महाराष्ट्र में चुनाव हारे तो ईवीएम खराब है और झारखंड में जब चुनाव जीते तो अच्छे कपड़े पहनकर शपथ ले ली। अरे भाई जरा तो शर्म करो, जनता देख रही है। एक जगह ईवीएम सही है, एक जगह ईवीएम खराब है। ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में हुए चुनाव में हमने अजीबो–गरीब नजारा देखा। इतने साल चुनाव हुए, लेकिन मैंने आज तक किसी को आम सभाओं में संविधान को लहराते नहीं देखा। संविधान को लहराकर और झूठ बोलकर कुत्सित प्रयास कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया।

मोहब्बत महसूस करने की चीज है

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस क्यों नहीं संविधान का सम्मान करती है। इन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार हमेशा आगे रखा। ये छोड़ दो, जनता जीता देगी। मोहब्बत की दुकान के बहुत नारे सुने हैं। हर गांव में दुकान खोलने की महत्वाकांक्षा रखने वाले के भी बहुत भाषण सुने हैं। मोहब्बत बेचने की चीज नहीं है भैया, मोहब्बत जज्बा है, महसूस करने की चीज है। इसके अलावा भी शाह ने कई मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।