प्रदेश सरकार ने पेश किया 22 हजार 460 करोड़ का अनुपूरक बजट, कांग्रेस ने कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 22 हजार 460 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इस पर बुधवार को सदन में चर्चा होगी। इधर, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। आज कांग्रेस विधायक हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। काफी देर तक नारेबाजी चलती रही।

सरकार ने कहा है कि इस बजट का उद्देश्य राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करना, सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देना और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, और ऊर्जा क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और जीवनस्तर में सुधार होने की संभावना है। मंगलवार को भी कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज के विरोध में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस विधायकों का कहना था कि बीजेपी सरकार प्रदेशवासियों पर कर्ज का बोझ लादती जा रही है। प्रदेश के लोगों की स्थिति कटोरा लेकर भीख मांगने जैसी होने लगी है।

👉 यह भी पढ़ें:

समाजवादी पार्टी ने भी किया प्रदर्शन

मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने भी भोपाल में प्रदर्शन किया। महिला सुरक्षा, किसान समस्या और बेरोजगारी को लेकर विधानसभा घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिंक रोड नंबर एक पर मयूर पार्क के पास रोक लिया। यहां बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है।

शराब घोटाले का मामला भी उठा

तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा– मध्यप्रदेश में दिल्ली से कई गुना बड़े शराब घोटाले को अंजाम दिया गया है। यह 10000 करोड़ का घोटाला है। 2015-16 में जो एफडीआई घोटाला इंदौर में हुआ था, मैंने उसको लेकर ध्यान आकर्षण लगाया था। उसके जवाब में आबकारी विभाग ने स्वीकार किया कि 71 करोड़ का घोटाला हुआ है।अकेले इंदौर में 71 करोड़ का घोटाला हो गया तो पूरे मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ों का घोटाला होगा। इसमें तात्कालिक मंत्री शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनको जेल भेजा जाना चाहिए।

कुलगुरु के नाम पर कांग्रेस का विरोध

में मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय विधि संशोधन विधायक 2024 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कुलपति का नाम कुलगुरु करने का विरोध किया। इस दौरान पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी कांग्रेस के सीनियर नेताओं को लेकर टिप्पणी की। जब शोर शराबा नहीं थमा तो अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, एक तरफ हम आचरण की बात करते हैं। दूसरी तरफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर उमंग सिंघार ने कहा कि, मंत्री जी को भी अपने शब्द वापस लेना चाहिए।

अनुपूरक बजट में प्रावधान-

–ग्रामीण विकास के लिए 11.61 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

–जल संसाधन परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

–नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 15 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं.

-स्वास्थ्य विभाग के लिए 54 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

–चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन हेतु 35.15 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

-तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए 130 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

–नगर विकास योजनाओं के लिए 630 करोड़ रुपए का प्रावधान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।