पेट भरने के अलावा आपकी किस्मत भी बदल सकती है रोटी, करें कुछ आसान उपाय, फिर देखें चमत्कार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। रोटी बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हर आदमी मेहनत इसलिए करता है कि उसे दो जून की रोटी मिले। लेकिन क्या आपको पता है कि रोटी पेट भरने के अलावा आपकी किस्मत भी बदल सकती है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल ग्रहों को शांत और मजबूत करने के लिए किया जाता है। इन उपायों के करने से जिंदगी में जहां आपको सफलता मिलती है, वहीं आपकी धन की समस्या भी दूर होती है।

इन उपायों को आजमाया जा सकता है

👉 यह भी पढ़ें:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राहु दोष हो तो इसे दूर करने के लिए ताजी या बासी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। 15 दिनों तक लगातार ऐसा करें, दोष दूर हो जाएगा। अगर पितृ दोष है तो अमावस्या के दिन रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिलाएं। निश्चित ही लाभ होगा। घर में लड़ाई-झगड़ा लगातार हो रहा हो खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालें।

सुख-समृद्धि के लिए यह करके देख लें

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानी दूर होती है। पहली रोटी गाय के नाम पर निकालें और उसे खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी तरह मछलियों को रोटी के टुकड़े खिलाने से तरक्की मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

बासी रोटी के इन उपायों को भी आजमाएं

पैसे की तंगी हो रही है और आप हमेशा परेशान रहते हैं तो इन उपायों को करके देख सकते हैं। यदि आप पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही हो तो अमावस्या या किसी भी शनिवार को 2 बासी रोटी और खीर गाय को खिलानी चाहिए। अगर काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो रोज 5 बासी रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को दाने के रूप में खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने से नवग्रह शांत हो जाते हैं और सफलता मिलती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।