शनि अब हो गए हैं मार्गी, जानें 12 राशियों का हाल, कई की खुल जाएगी किस्मत, कुछ हो सकते हैं परेशान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शनिदेव शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा की रात से कुंभ राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चल रहे हैं। शनि को सभी ग्रहों में विशेष दर्जा प्राप्त है, इसलिए इनकी चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है। लगभग 139 दिन बाद शनि की चाल में परिवर्तन हुआ है। शनि के मार्गी होने से नए साल में कई राशियों के भाग्य खुल जाएंगे, वहीं कुछ को परेशानी हो सकती है।

मेष– इस राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। करियर सफलता और मान–सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ– इस राशि वालों को नौकरी–व्यवसाय में सफलता मिलेगी। व्यापार में फायदा होगा और आय भी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन– इस राशि वालों को जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ ही किसी पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है।

कर्क–इस राशि के लोग आगर शनि ग्रह से जुड़ा लोहा, तेल आदि का व्यापार करते हैं तो उनके लिए यह स्वर्णिम समय है। व्यापार में जबरदस्त लाभ होने की संभावना है।

सिंह–इस राशि वालों लोगों के भौतिक सुख–साधनों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन की दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के साथ ही अगर कोई मुकदमा चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।

कन्या-इस राशि के लोगों को पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की संभावना है। पुरानी बीमारी या पुराने मुकदमे से भी राहत मिल सकती है। जो लोग आयात–निर्यात का काम करते हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए अलर्ट रहें।

तुला– इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार की संभावना है। स्वास्थ्य में आ रही परेशानी दूर होने वाली है। आपको भाग्य का साथ मिल सकता है और आपकी आमदनी अच्छी होने की उम्मीद है। व्यापारी वर्ग थोड़ा सावधान रहें।

वृश्चिक-इस राशि के लोगों को अपना पद और अधिकार मिलने की संभावना है। निजी जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, धन प्राप्ति के योग हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु-इस राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। इससे आपकी काफी सारी चिन्ताएं दूर हो जाएंगी। ट्रैवल का धंधा करने वालों को काफी सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि आपकी आमदनी में ज्यादा बढोत्तरि नहीं होगी और तनाव रहने की संभावना है।

मकर-ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा। ऐसे में कुछ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

कुंभ-शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि के लोगों को होनेवाला है। इस दौरान भाग्य पूरा साथ देगा। आपके आत्मविश्वा में भी वृद्धि होगी। आगर आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें भी लाभ होने की संभावना है।

मीन– इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। इस दौरान आपको कोई खास आर्थिक लाभ नहीं होने वाला। दांपत्य जीवन में भी तनाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बीमारी में काफी पैसा खर्च हो सकता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।