नए साल के पहले महीने में 4 ग्रहों का हो रहा है गोचर, जनवरी में खुल सकता है तीन राशि वालों की किस्मत का ताला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अंग्रेजी नववर्ष में अब सिर्फ दो ही दिन बचे हैं। 1 जनवरी से नया साल शुरू हो जाएगा और कुछ ग्रह-नक्षत्रों की दिशा भी बदल जाएगी। जनवरी में 4 मजबूत ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार मेष, मकर और तुला राशि वालों का काफी लाभ पहुंचने वाला है।

ज्योतिषियों के अनुसार 4 जनवरी को बुध ग्रह, धनु राशि में प्रवेश करके बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके बाद सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी तरह 21 जनवरी को मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होने जा रहा है। इसके बाद 24 जनवरी को बुध का दूसरी बार गोचर होगा और वे भी सूर्य देव के साथ मकर राशि में आ जाएंगे। इस महीने का आखिरी राजयोग 28 जनवरी को होगा, जब शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में जाएंगे। वैसे तो इससे सभी राशियों को कुछ न कुछ फायदा होने वाला है, लेकिन मेष, तुला और मकर राशि वालों की किस्मत का ताला खुल सकता है।

मेष–जनवरी महीना इस राशि के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनेगें, जिसे आपकी आर्थिक रूप से फायदा होगा। आपको किसी स्कीम में जमा पुराना पैसा मिल सकता है और आप किसी नई जगह पैसा भी लगा सकते हैं। नए वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं।

तुला–इस राशि के लोगों को जनवरी में भाग्य का पूरा साथ मिलने जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का निदान हो सकता है। आर्थिक परेशानियां कम होंगी। आकस्मिक धना लाभ के साथ ही अटके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे।

मकर–इस राशि के लोगों के लिए भी जनवरी काफी फायदेमंद है। कोई पैतृक संपत्ति मिलने के साथ ही आकस्मिक लाभ की संभावना है। नौकरपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे लाभ होगा। जीवन में आ रही कुछ समस्याओं के निराकरण की भी संभावना है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

प्रशांत किशोर बोले: ‘लोगों का चुनाव आयोग से भरोसा उठा’

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग पर भरोसे का संकट बताया और CJP आंदोलन की बढ़ती ताकत पर कहा कि यह जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की।

कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, अजिंक्य शिंदे बोले- कल फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। अजिंक्य शिंदे ने फिर से कूच की घोषणा की है। आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर केंद्रित है।

सोनम वांगचुक ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई पर भड़के

सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर कहा देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने नेताओं की रिहाई तक अनशन की चेतावनी दी।

भूमाफियाओं के आगे एक बार फिर सब ने टेके घुटने, अयोध्यापुरी की जमीन नहीं बचा सका प्रशासन

अयोध्यापुरी की जमीन विवाद में अदालत ने कल्याण समिति का दावा खारिज कर दिया। प्रशासन भूमाफियाओं के दबाव में कमजोर साबित हुआ।

राहुल गांधी और थलपति विजय कैफे में मिले, कॉफी और कुकीज का आनंद लिया

राहुल गांधी और थलपति विजय कैफे में मिले, कॉफी और कुकीज का आनंद लिया। चेन्नई में दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात ने राजनीतिक चर्चा को नया मोड़ दिया।