भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न टेस्ट में विवादित फैसला और भारतीय बल्लेबाजी का  संघर्ष

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न टेस्ट में विवादित फैसला और भारतीय बल्लेबाजी का संघर्ष

मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक विवादास्पद घटना देखने को मिली। यह वाकया तब हुआ जब भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 71वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करार दिए गए।मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने डीआरएस का सहारा लिया। रिप्ले में गेंद और बल्ले का संपर्क स्पष्ट नहीं हो रहा था। स्निको मीटर में भी कोई हरकत नहीं दिखाई दी, फिर भी थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलटते हुए यशस्वी को आउट घोषित कर दिया। इस फैसले ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गजों को चौंका दिया। भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस फैसले पर सवाल उठाए।

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल के आउट पर हो गया विवाद, तीसरे अंपायर पर लगे  चीटिंग के आरोप, मैदान पर दर्शकों ने काटा बवाल - india vs Australia Yashasvi  Jaiswal wicket controversy

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 33 रन के अंदर ही तीन विकेट गिर गए। यशस्वी और ऋषभ पंत ने मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया, लेकिन तीसरे सत्र में ऋषभ पंत ने 104 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया।यशस्वी और पंत के बीच 88 रनों की साझेदारी ने भारतीय पारी को थोड़ी स्थिरता दी, लेकिन यशस्वी के विवादास्पद आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी दबाव में आ गई।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।