12 जून से गुरु, मिथुन राशि में होंगे अस्त, कुछ राशियों को होने वाला है बंपर फायदा, धन लाभ के बन रहे योग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। गुरु को एक प्रमुख ग्रह माना गया है। गुरु 13 महीने में एक बार अपना राशि परिवर्तन करते हैं लेकिन साल 2025 में चाल की गति तेज होने के कारण दो बार अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु 12 जून 2025 को गुरुवार समय 07:56 रात्रि में मिथुन राशि में अस्त होंगे। 09 जुलाई 2025 दिन बुधवार सुबह 04:45 बजे मिथुन राशि में उनका उदय होगा। गुरु के अस्त होने से कुछ राशियों को बहुत फायदा होने की बात ज्योतिषियों द्वारा कही जा रही है।

मेष–गुरु इस राशि में नवम तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं। तीसरे भाव में अस्त होंगे, जिससे इस राशि के लोगों को काफी बदलाव महसूस होगा। धन का लाभ होने के साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और दाम्पत्य जीवन भी सुखमय होगा।

वृष- इस राशि में गुरु आठवें तथा एकादश भाव के स्वामी हैं। दूसरे भाव में अस्त होंगे, इसके कारण धन का लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक आय में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी करने वालों के लिए भी काफी फायदा होने की संभावना है।

कर्क–इस राशि वालों का गुरु छठा तथा द्वादश भाव का स्वामी होता है। द्वादश भाव में अस्त होंगे इससे आय की स्थिति ठीक रहेगी। स्थाई संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। अगर व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय उपयुक्त रहेगा। विदेश यात्रा की भी संभावना है और दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी।

तुला–इस राशि में गुरु तीसरे तथा छठे भाव का स्वामी है। गुरु नवम भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे आय की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर– इस राशि वालो का गुरु द्वादश भाव तथा तीसरा भाव के स्वामी है. आपके छठे भाव में गुरु अस्त होंगे, इसके कारण कई लाभ के योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर जीत मिलेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के साधन बनेंगे और पुराना फंसा पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

मीन–इस राशि में गुरु पहले तथा चौथे भाव के स्वामी हैं। चौथे भाव में अस्त होंगे, इसके कारण कई लाभ के संयोग बनने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी और व्यापार करने वालों को भी फायदा होने की संभावना है।

(यह ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित अनुमान हैं।)

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।