साल का पहला चंद्रग्रहण आज, कई राशिवालों की बदलेगी किस्मत, वहीं कुछ को होगा नुकसान, दान-पुण्य कर कम करें प्रभाव

Date:

इंदौर। साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार 3 मार्च को लग रहा है। यह चंद्रग्रहण कई राशिवालों के लिए फायदा पहुंचा रहा है, वहीं कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चंद्रग्रहण के दौरान कुछ उपाय कर अपने ऊपर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, क्योंकि चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे और चंद्रमा के साथ केतु भी यहां मौजूद रहेंगे। साथ ही राहु की दृष्टि भी इस समय सिंह राशि पर है। इसका चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी राशियों में दिखने वाला है। मेष, सिंह सहित कुछ राशियों को बहुत ही सतर्क रहना होगा, जबकि मिथुन, तुला समेत कुछ राशियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

किन राशियों पर क्या प्रभाव

मेष-चंद्रग्रहण आपकी राशि से 5वें भाव में लगने जा रहा है। ऐसे में मेष राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण आपके लिए परेशानियों को बढ़ाने वाला है। आपके खर्च काफी ज्यादा रहने वाले हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
मेष राशि के जातक चंद्र ग्रहण के बाद जरूरतमंदों के मध्य मसूर दाल का दान करें।
वृषभ-चंद्रग्रहण आपके चौथे भाव में लगने वाला है। चंद्रग्रहण के बाद से आपको महसूस होगा कि आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के कार्य सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी आसार हैं।
वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि के लिए ग्रहण के बाद चावल और आटा का दान करें।
मिथुन-आपके तीसरे भाव में चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस समय गुरु भी आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में चंद्रग्रहण के बाद से आपके करियर में तरक्की और प्रगति मिलने के आसार है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता के लिए ग्रहण के बाद गौशाला में अन्न और धन का दान करें।
कर्क-इस राशि के दूसरे भाव में चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको धन हानि होने की भी संभावनाएं हैं। आपके खर्चे भी काफी ज्यादा रहेंगे। आपके यात्रा के भी योग हैं। यात्रा पर आपको बड़ी मात्रा पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद खीर बनाकर लोगों में वितरित करें।
सिंह-आज का चंद्रग्रहण सिंह राशि में ही लगने जा रहा है। इस समय केतु भी आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। साथ ही आपको दुर्घटना या चोट आदि लगने का भय भी हो सकता है। धनहानि की भी संभावना है।
सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए ग्रहण के बाद गेहूं का दान करें।
कन्या-इस राशि के 12वें भाव में चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में आपको को धन हानि और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी उतरा-चढ़ाव आ सकता है। आपके अपने अधिकारियों के साथ संबंध भी बिगड़ सकते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि के जातक बुध देव की कृपा पाने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद लोगों में मूंग दाल का दान करें।
तुला-इस राशि के 11वें भाव में चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में तुला राशि के लोगों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। करियर में सफलता मिल सकती हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी। लंबे समय से चली आ रही आपकी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
तुला राशि के जातक चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए ग्रहण के बाद सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक– चंद्रग्रहण आपके 10वें भाव में लगने जा रहा है। आपके लिए चंद्रग्रहण का समय सामान्य रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई पुराना रोग है तो आपका कष्ट फिर से बढ़ सकता है। किसी न किसी बात को लेकर चिंता भी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए ग्रहण के बाद लाल रंग के कपड़े का दान करें।
धनु-इस राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण आपके नवम भाव में होने वाला है। आपको संतान संबंधी चिंताएं रह सकती हैं। इस दौरान आपको अपने करियर में भी काफी दबाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में भी कुछ बदलाव आ सकता है।
धनु राशि के जातक गुरु कृपा पाने के लिए ग्रहण के बाद मकई और चने की दाल का दान करें।
मकर-इस राशि के अष्टम भाव में चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में मकर राशि के लोगों को सलाह है कि अपने शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें। दुर्घटना आदि होने की संभावनाएं हैं। खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की कोशिश करें। हालांकि व्यापार और नौकरी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए साबुत उड़द की दाल का दान करें।

कुभ– आपकी राशि से सातवें भाव में लगेगा। साथ ही इस समय राहु भी आपकी राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने पार्टनर के कारण काफी कष्ट बढ़ सकता है।
कुंभ राशि के जातक शनि बाधा दूर करने के लिए काले तिल और सरसों का दान करें।
मीन-इस राशि के लिए चंद्रग्रहण छठे भाव में होने वाला है। आपको शरीर के निचले हिस्से में कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही कामकाज के कारण काफी चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यों में देरी होने की संभावनाएं भी हैं। विशेष सावधानी रखें, नहीं तो स्वास्थ्य पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि पाने के लिए ग्रहण के बाद पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।