रक्षाबंधन पर आज कई दुर्लभ संयोग, सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने के मुहूर्त, कुछ राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शनिवार 9 अगस्त को सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो रही है। यह तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी।

ज्योतिषियों के अनुसार इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। दरअसल, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी। यह 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा। यह सुबह के 10 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा। इस अवधि में राखी नहीं बांधनी चाहिए।

रक्षाबंधन मुहूर्त

शुभ : प्रात: 7.40 से 9.17

अपराह्नकाल मुहूर्त : दोप 1:50 से सायं 4:25

अभिजित मुहूर्त : दोप 12:06 से 12:58

लाभ : दोप 2:09 से दोप 3:47

अमृत : दोप 3:47 से सायं 5:24

लाभ : सायं 7:02 से रात्रि 8:24

शुभ : रात्रि 9:47 से 11:10

इन तीन राशि वालों को होगा फायदा

इस साल रक्षाबंधन पर एक ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है जो 297 साल पहले बना था। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेगा। बताया जा रहा है ग्रहों की ऐसी स्थिति राखी पर कई सालों पहले बनी थी। ये दुर्लभ संयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ है।

तुला–रक्षाबंधन के दिन बन रहे इस दुर्लभ संयोग से तुला राशि वालों को काफी फायदा होने की बात कही जा रही है। इस राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधरेगी। बिजनेस करते हैं तो इसमें लाभ मिलेगा, नौकरी करने वालों के तरक्की मिलने की संभावना है।

मकर-यह दुर्लभ संयोग मकर राशि वालों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। ज्योतिषियों के अनुसार आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, क्योंकि भाग्य आपका साथ देगा। अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। नए काम की शुरुआत होगी और बिजनेस में भी फायदा होगा।

कुंभ–इस राशि वालों को भी यह संयोग लाभ पहुंचाने वाला है। परेशानियां खत्म होंगी। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। घर–परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।