नवभारत और श्री राधे संस्था का अनुबंध ही अवैधानिक, फिर कैसे मिलेंगे प्लॉट?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर के भूमाफिया नवभारत गृह निर्माण संस्था की 71 हजार वर्गफुट जमीन श्री राधे गृह निर्माण संस्था को दिलाने में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। जबकि, जानकार बताते हैं कि दोनों संस्थाओं के बीच हुआ अनुबंध ही अवैधानिक है। इसके साथ ही इस अनुबंध में जिक्र राशि का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। ऐसे में अगर उज्जैन के जेआर श्री राधे संस्था के पक्ष में फैसला देते हैं, तो और सवाल उठेंगे।

नवभारत का प्राधिकरण से है अनुबंध

नवभारत गृह निर्माण संस्था का इंदौर विकास प्राधिकरण से अनुबंध है। योजना क्रमांक 135 में संस्था के सदस्यों को प्लॉट दिए जाने हैं। ऐसे में अगर प्राधिकरण प्लॉट देता भी तो नवभारत संस्था के सदस्यों को देगा, न कि श्री राधे संस्था को।

बिना संचालक मंडल की स्वीकृति के अनुबंध

सूत्र बताते हैं कि नवभारत गृह निर्माण संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष सुभाष दुबे ने श्री राधे संस्था से यह अनुबंध बिना संचालक मंडल की स्वीकृति के किया है। ऐसे में यह अनुबंध ही पूरी तरह अवैधानिक है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि नवभारत संस्था के 800 से अधिक सदस्यों को ही प्लॉट नहीं मिले हैं, तब श्री राधे संस्था को जमीन कहां से मिल जाएगी।

अनुबंध की राशि का कोई हिसाब नहीं

उल्लेखनीय है कि यह अनुबंध 21 सितंबर 2004 को नवभारत गृह निर्माण संस्था तथा श्री राधे संस्था के बीच हुआ था। इसमें 70 हजार वर्गफुट के अनुबंध की बात लिखी गई है। अनुबंध में लिखा है कि 21-09-2004 को 50 लाख रुपए नकद प्राप्त हुए। इतना ही नहीं इसमें यह भी लिखा है कि 12 अक्टूबर 2004 को नकद 50 लाख रुपए और मिलेंगे। इसके बाद रजिस्ट्री के मय 60 लाख 50 हजार रुपए देने की बात लिखी गई है। सूत्र बताते हैं कि अनुबंध के अनुसार जिस राशि का जिक्र किया गया है, वह संस्था के किसी रिकॉर्ड में नहीं है।

भूमाफिया कर रहे अपने पक्ष में फैसले का दावा

सूत्र बताते हैं कि इस संस्था के पूर्व प्रशासक तथा सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारियों ने वरिष्ठों को पूरे मामले की जानकारी दे दी थी। अपील भी की गई, लेकिन किसी ने सुनी नहीं। मामला ट्रिब्यूनल से होकर एक बार फिर उज्जैन जेआर के पास पहुंच गया है। सूत्र बताते हैं कि भूमाफियओं ने एक रणनीति के तहत ही उज्जैन में अपने मनपसंद जेआर का ट्रांसफर कराया और अब केस भी वहीं ट्रांसफर कर दिया गया। भूमाफिया यह भी दावा कर रहे हैं कि 13 अगस्त को उनके पक्ष यानी श्री राधे संस्था के पक्ष में ही फैसला आएगा।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद में लोग थाने पहुंचे, निगम जिम्मेदार

इंदौर के मोती तबेला में शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद बढ़ा। स्थानीय लोग थाने पहुंचकर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार, भोपाल से दिल्ली-आगरा होगी तेज कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से भोपाल से दिल्ली-आगरा की कनेक्टिविटी तेज होगी। नए हाई-स्पीड कॉरिडोर से यात्रा समय कम होगा।

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत की घटना सामने आई है। दुर्घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

MP Weather Update: 27 से 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। पश्चिमी और पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना।

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।