NEET विवाद के बीच दीप्ति गौड़ मुखर्जी के उच्च शिक्षा सचिव बनने के मायने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। नीट पेपर लीक का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। संसद में गतिरोध जारी है और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो चुका है। इस बीच केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय की कसावट में जुटी हुई है। केंद्र ने एमपी कैडर की आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उच्च शिक्षा सचिव बना दिया है।

पहले गंगवार हुए थे नामित

केंद्र सरकार द्वारा किए गए उच्च स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीनियर ब्यूरोक्रेट दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। वह विनीत जोशी का स्थान लेंगी, जिन्हें पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया था। उल्लेखनीय है कि जोशी के स्थान पर पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव के रूप में नामित किया गया था। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार देर रात घोषणा कर दी कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने अपने 23 जुलाई के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

केंद्र में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

दीप्ति गौड़ मुखर्जी को केंद्र सरकार में पहले भी कई बड़ी जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रह चुकी हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उनके प्रमुख कामों में शामिल रही। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर भी काम किया है।

संकट के समय मिली बड़ी भूमिका

केंद्र सरकार इन दिनों नीट पेपर लीक मामले पर पूरी तरह उलझी हुई है। पिछले दिनों जंतर-मंतर पर चले आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हुआ था। ऐसे में सरकार अब शिक्षा मंत्रालय में पूरी तरह कसावट कर रही है। इसी के तहत दीप्ति गौड़ मुखर्जी को उच्च शिक्षा सचिव बनाया है। केंद्र के सामने उच्च शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों से जुड़े नीतिगत फैसले, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखना बड़ी चुनौतियां हैं।

एमपी में निभाई अहम जिम्मेदारी

3 फरवरी 1969 को उत्तर प्रदेश में जन्मीं दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने अर्थशास्त्र और पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस में एमएससी की डिग्री हासिल की। मध्य प्रदेश में उन्होंने कार्मिक, सामान्य प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव के रूप में काम किया। इन पदों पर रहते हुए प्रशासनिक व्यवस्था और शासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम उनकी जिम्मेदारी में रहे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद में लोग थाने पहुंचे, निगम जिम्मेदार

इंदौर के मोती तबेला में शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद बढ़ा। स्थानीय लोग थाने पहुंचकर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार, भोपाल से दिल्ली-आगरा होगी तेज कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से भोपाल से दिल्ली-आगरा की कनेक्टिविटी तेज होगी। नए हाई-स्पीड कॉरिडोर से यात्रा समय कम होगा।

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत की घटना सामने आई है। दुर्घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

MP Weather Update: 27 से 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। पश्चिमी और पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना।

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।