👉 यह भी पढ़ें:
- ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा से निष्कासित, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर दिया था विवादित बयान
- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री- जिससे मेल नहीं उससे खेल नहीं, भगवान का फोटो लगाने वाली कंपनियों पर दायर करेंगे याचिका
- बागेश्वर धाम में हुए हादसे पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री-छोटी सी घटना थी, न्यूज में बड़ा बता दिया, दो दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए स्थगित
- बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम बसाने पर बवाल, कांग्रेस ने मांगी मुस्लिम, ईसाई, सिख गांव की अनुमति
- बिहार के गोपालगंज में बोले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों न घोषित किया जाए?
- बिहार में बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री-भारत सरकार साथ दे तो पाकिस्तान जाकर कथा सुनाना चाहता हूं
0:00 left
प्रयागराज। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी के प्रभाव में आकर उसे संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या साध्वी का भाव हो।
मशहूर कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को प्रयागराज का महाकुंभ स्नान करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि, महाकुंभ में वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का बड़ा संदेश लेकर आए हैं। वे हिंदुओं को जगा कर हिंदुस्तान को बचाने की मुहिम की शुरुआत करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक हिंदू जगेगा, तभी हिंदुस्तान बचेगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हिंदू समाज में तमाम विकृतिया आ गई है। इस पर चर्चा करने के लिए महाकुंभ में सम्मेलन करेंगे। यह सम्मेलन 30 जनवरी को परमार्थ निकेतन के शिविर में होगा। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी के प्रभाव में आकर उसे संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या साध्वी का भाव हो।



