👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
0:00 left
नई दिल्ली। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रहने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार रहनी जरूरी है। हम सीधे तौर पर लोगों का पैसा बचा रहे हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा आ गई तो वह दिल्ली सरकार की सारी योजनाएं बंद कर देगी।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं। केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा मॉडल है जहां आपका पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है और 2-3 साल बाद उसे माफ कर दिया जाता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मॉडल है जिसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली। 24 घंटे मुफ्त पानी, सबसे अच्छा और बढ़िया इलाज। ये आम आदमी पार्टी का कल्याण मॉडल है। भाजपा ने अलग–अलग तरीकों से, अलग–अलग नेताओं के शब्दों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी क्योंकि ये उनके मॉडल के खिलाफ है। आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में रहने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार रहनी जरूरी है। हम सीधे तौर पर लोगों का पैसा बचा रहे हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा आ गई तो वह दिल्ली सरकार की सारी योजनाएं बंद कर देगी। उन्होंने दावा किया कि आप के नेतृत्व वाली सरकार के तहत दिल्ली के लोगों को हर महीने 25,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, लेकिन अगर भाजपा की सरकार आई तो यह सब बंद हो जाएगा।



