👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
0:00 left
नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों से भारत छोड़कर जाने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजें ताकि उनके वीजा तुरंत रद्द किए जा सके।
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें अपने–अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने का निर्देश दिया। यह कदम जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उठाया गया है। शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजें ताकि उनके वीजा तुरंत रद्द किए जा सकें और उन्हें भारत से बाहर भेजा जा सके। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे इस काम को प्राथमिकता दें और अपने–अपने राज्यों में कानून–व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उनके वीजा रद्द करने की प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पहलगाम के बैसारन में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी–वाघा सीमा चौकी को बंद करना, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को नई दिल्ली से बाहर करना और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है।



