0:00 left
पटना। बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड को बुला लिया गया। यह धमकी ईमेल से दी गई है। पुलिस ने कोर्ट में तलाशी अभियान चलाने के साथ ही ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है।
शुक्रवार को जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया। पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी शेहरावत ने अनुसार ईमेल से थ्रेट रिसीव हुआ है, जिसमें पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। इसको देखते हुए सुरक्षा के ख्याल से जांच की जा रही है। धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट के तीनों गेट पर सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। कोर्ट बंद कर लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिकर्मियों ने वहां आने-जाने वालों की कड़ी जांच की। इससे पहले 5 जनवरी 2024 को पटना हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कोर्ट को यह धमकी उस समय मिली, जब जज और वकीलों से कोर्ट पूरी तरह भरा हुआ था।



