0:00
0:00 left
रायबरेली या वायनाड दुविधा में राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव में अपनी दोनों सीटों से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘दुविधा’ में दिख रहे हैं. राहुल गांधी को केरल की वायनाड या उत्तर प्रदेश की रायबरेली में से कोई एक सीट छोड़नी होगी. वायनाड के एक दौरे में राहुल गांधी ने कहा वो इस बात को लेकर ‘दुविधा’ में हैं कि संसद में किस सीट का प्रतिनिधित्व करें.
उन्होंने कहा, ”मुझे छोड़ कर हर किसी को इसका जवाब पता है. राजनीति में हर शख़्स को सब कुछ मालूम होता है, सिवाय उसके जो राजनीति कर रहा है. केरल में एडवन्ना, मलप्पुरम, कालपेट्टा और वायनाड की सभाओं में उन्होंने कहा कि वो जो भी फ़ैसला करेंगे उससे वायनाड और रायबरेली दोनों जगहों के लोग ख़ुश होंगे.राहुल के भाषण में वायनाड सीट छोड़ने के संकेत मिल रहे थे. उन्होंने कहा, ”आप लोगों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया. मेरे लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं. मैं आप लोगों के प्रेम को जिंदगी भर याद रखूंगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



