HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
हिज़बुल्लाह ने उत्तरी इसराइल पर रॉकेट दागे, कई जगहों पर आग लगी
हिज़बुल्लाह का कहना है कि उसने लेबनान की तरफ़ से उत्तरी इसराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं.हिज़बुल्लाह ने ये हमला इसराइली हवाई हमले में अपने एक सीनियर कमांडर की मौत की प्रतिक्रिया में किया है.मंगलवार को इसराइली हवाई हमले में चार लोगों की मौत हुई थी जिनमें हिज़बुल्लाह कमांडर तालेब अब्दुल्लाह भी शामिल था
हिज़बुल्लाह का कहना है कि ये रॉकेट इसराइली सैन्य ठिकानों और सैन्य फैक्ट्री को निशाना बनाकर दागे गए हैं.वहीं, इसराइली सेना का कहना है कि लेबनान की तरफ़ से क़रीब 90 रॉकेट दागे गए.इसराइल ने अधिकतर रॉकेट हवा में ही मार गिराने का दावा किया है.इसराइल का कहना है कि कई रॉकेट अलग-अलग जगहों पर गिरे हैं जिससे कई जगहों पर आग लग गई है. ग़ज़ा में इसराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है. इसराइली की उत्तरी सीमा पर लेबनान की तरफ़ से हिज़बुल्लाह युद्ध के शुरू होने के बाद से ही हमले करता रहा है.
भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।
राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।
इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।