0:00
0:00 left
अंबानी और अदानी को लेकर पीएम मोदी के आरोपों की जांच हो ;चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम मोदी के उस बयान पर पलटवार पर किया है, जिसमें उन्होंने अदानी-अंबानी का नाम लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला था. चिदंबरम ने पीएम मोदी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी की जांच की मांग को सही ठहराया है. चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पीएम मोदी के आरोपों पर राहुल गांधी की जांच की मांग बिल्कुल सही है.

पीएम मोदी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं कि दो बड़े उघोगपतियों ने टेम्पो में कैश भरकर कांग्रेस पार्टी को दिया है. चिदंबरम ने कहा, चूंकि ये आरोप पीएम मोदी ने खुद लगाए हैं इसलिए इन्हें बेहद गंभीरता के साथ देखा जाना चाहिए.राहुल गांधी ने इन आरोपों पर जांच की मांग की है और यह मांग पूरी तरह से वाजिब है. पीएम मोदी पिछले 24 घंटों से चुप क्यों हैं. वित्त मंत्री जांच की मांग के सवाल पर जवाब क्यों नहीं दे रही हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के QUAD वीडियो पर महुआ मोइत्रा को शर्मिंदगी, दानवीर सिंह ने किया समर्थन
- पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया वार, कहा- विरोध नहीं अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष
- चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से वर्चुअल बातचीत की
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?



