👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पुडुचेरी में थे। वहां उन्होंने रोड शो कर विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाया। रोड शो में उनके साथ एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग जुटे और भारत माता की जय के नारे लगे।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से वे अजंता सिग्नल जंक्शन पहुंचे, जहां से रोड शो शुरू हुआ। पीएम मोदी का रोड शो अन्ना सलाई में करीब 1.2 किलोमीटर के एरिया से होकर गुजरा। इसके बाद यह कामराज की प्रतिमा के पास खत्म हुआ। उन्होंने रोड शो के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भारत माता की जय और जयश्री राम के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। अर्धसैनिक बलों के साथ–साथ मौके पर 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। पीएम मोदी 4 अप्रैल को केरल पहुंचेंगे, जहां तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर तिरुवनंतपुरम में उनका रोड शो होगा।



