पेट्रोलियम मंत्री ने संसद में दिया बयान-देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं, शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन पर होगी बुकिंग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मिडिस ईस्ट युद्ध के कारण पूरे देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। गुरुवार को इस मुद्दे पर संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त एलपीजी गैस सिंलेंडर हैं किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

मंत्री पुरी ने कहा कि ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद तो शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों बाद दूसरे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होगी। पुरी ने बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है और वॉल्यूम होर्मुज से मिलने वाले वॉल्यूम से ज्यादा है। संकट से पहले, भारत का लगभग 45 फीसदी क्रूड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आयात होता था। प्रधानमंत्री की शानदार कूटनीतिक पहुंच और साख की वजह से भारत ने उतना क्रूड वॉल्यूम हासिल किया है जितना उसी समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिल सकता था।

एलपीजी उत्पान में 28 फीसदी बढ़ोतरी

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पिछले पांच दिनों में रिफाइनरी के निर्देशों के तहत एलपीजी उत्पादन में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और आगे की खरीद चल रही है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो। घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में एलपीजी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि यह अफवाह फैलाने या झूठी बातें करने का समय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद, NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को और मजबूती दी है।

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से किया खुद को अलग, कहा बुलावा दूसरे संगठन का था

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से खुद को अलग किया और दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा रन चेज़ कर इतिहास रचा।

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी निंदा

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। भारत ने आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट से सेंसेक्स 460 अंक टूटा। निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर बंद हुआ। निवेशकों के भारी नुकसान के संकेत।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।