👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
0:00 left
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के संभाजी नगर में औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग संभाजी महाराज के हत्यारे में अपना मसीहा देखते हैं। पीएम ने कहा कि संभाजी नगर बनाने पर सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी वालों को हुई थी। ये लोग इस फैसले को पलटने के लिए कोर्ट तक चले गए, जबकि यह मांग बालासाहेब ठाकरे ने उठाई थी।
पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुलेआम बयान देते हैं कि वे आरक्षण खत्म कर देंगे। अब अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी वाले, एससी, एसटी और ओबीसी समाज को छोटी–छोटी जातियों में बांटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इससे बचना है और हम सबको एक रहा है।
कांग्रेस के दबाव में नहीं बदला था नाम
पीएम ने कहा कि अघाड़ी सरकार 2.5 साल प्रदेश में सत्ता रही, लेकिन कांग्रेस के दबाव में औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर बनाने का फैसला नहीं हुआ। महायुति सरकार ने आते ही इस शहर का नाम छत्रपति संभाजी नगर किया। हमने आपकी और बालासाहेब ठाकरे की इच्छा को पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में एक ओर संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं और दूसरी ओर औरंगजेब के गुणगान करने वाले लोग हैं।



