भोपाल। बुधनी और विजयपुर में हुए उपचुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर धांधली करने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 1200 रुपए में लाड़ली बहना के वोट लेती है और बहना के पतियों को गुंडों से पिटवा रही है। आदिवासियों पर गोलियां चलाई गई हैं, अब जाटव बहुल गांवों को घेर–घेर कर लोगों को मार रहे हैं।
पटवारी ने भाजपा की हालत मदमस्त पागल हाथी जैसी बताई। पटवारी ने कहा कि बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव को लेकर हमने जो भी आशंकाएं व्यक्त की थीं, वे सभी साबित हुई है। हथियारबंद लोग विजयपुर में खुलेआम घूमते रहे। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आदिवासियों को वोट नहीं डालने दिया गया, यहां तक कि आदिवासी गांवों में मतदाता पर्ची तक नहीं बंटी। जाटव समाज के लोगों के घरों में रात में आग लगा दी। बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- अहिरवार के ट्रांसफर पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक अजय विश्नोई, जमकर हुए ट्रोल
- कृष्णा संस्था को जमीन आवंटित कर उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने भोपाल भेजी फाइल, संभागायुक्त ने भी मंगाए दस्तावेज
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
37 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान की मांग
पीसीसी चीफ ने विजयपुर के लगभग 37 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विजयपुर में कांग्रेस को 50000 वोट से जीतने की संभावना थी। अभी भी 25000 से ऊपर जीतेंगे, लेकिन प्रशासन ने वहां बूथों पर कब्जा कर लिया। कर्मचारियों का उपयोग कर पुलिस अधिकारी वोट डलवा रहे थे। मजिस्ट्रेट पर हमला कर रहे हैं और पुलिस मौन बैठी थी। विजयपुर और बुधनी में प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम करता नजर आया है।
शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
पटवारी ने कहा कि हमने निर्वाचन आयोग को सौ शिकायतें की, लेकिन एक पर भी एक्शन नहीं हुआ। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में जाति विशेष के लोगों को बीएलओ बनाने की पहली शिकायत की थी। इसके बाद अति संवेदनशील बूथ बनाने को लेकर शिकायत की थी कि जहां गड़बड़ हो सकती है। हमने सभी पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। ऐसी किसी भी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया।



