इंदौर में सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आने की आशंका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में सोमवार शाम को चोइथराम मंडी गेट के पास सीवर चेंबर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आशंका है कि दोनों कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

Indore News: सीवर टैंक में सफाई करने उतरे 2 निगमकर्मियों की मौत, जहरीली गैस बनी जानलेवा

👉 यह भी पढ़ें:

बताया जाता है कि नगर निगम के कर्मचारी जोन-13 क्षेत्र में सीवर सफाई के लिए सक्शन टैंकर लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान जब सक्शन टैंकर का पाइप निकाला जा रहा था, तब पाइप का एक हिस्सा सीवर टैंक के भीतर गिर गया। उसी टुकड़े को निकालने के लिए अजय और करण नामक कर्मचारी टैंक के अंदर उतरे थे। आशंका है कि टैंक में पहले से जमा जहरीली गैस के कारण दोनों का दम घुट गया। एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक भी दोनों को बचाने के प्रयास में टैंक में उतरे थे, दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि अजय और करण को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान हादसों में 13 की मौत, 26 घायल

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत और 26 घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक ने हादसों की पुष्टि की है।

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर इतिहास रचा।

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा, भाव जल्द मालूम पड़े

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा है। यह बांग्लादेश की पहली बड़ी खरीद है, कीमत $306-$326 प्रति टन है।

गोलमुरी कैनरा बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की

गोलमुरी केनरा बैंक में 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की वारदात सामने आई। पांच हथियारबंद अपराधियों ने सोना और नकद लूटे। पुलिस ने 20 सदस्यीय SIT बनाई।

अनंत चतुर्दशी पर दिखा ‘खाकी’ का अलग अंदाज, डंडे से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर भरोसा

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर पुलिस ने तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा बढ़ाई। ड्रोन, फेस-रिकग्निशन और ब्रेथ एनालाइजर से भीड़ पर नजर रखी गई।

नकुलनाथ का बड़ा दावा: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कमलनाथ की हार हुई वोट चोरी से

नकुलनाथ का बड़ा दावा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कमलनाथ की हार वोट चोरी के कारण हुई। उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया।

MP सरकार की योजना: 18-29 वर्ष के युवाओं को मिलेगा 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 18-29 वर्ष के युवाओं को मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। योजना के तहत 10 हजार रुपये तक का भत्ता।

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकट 2 घंटे 20 मिनट में हुए खत्म, वेस्ट पवेलियन भी फुल

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकट 2 घंटे 20 मिनट में बिक गए। वेस्ट पवेलियन की सीटें भी पूरी तरह भर गईं, दर्शकों की भारी भीड़ की उम्मीद।

मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 युवकों की मौत, कई घायल

मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 युवकों की मौत हुई। कई घायल हैं। घटना से इलाके में मातम छाया है।