छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में एमपी एसआईटी का बड़ा एक्शन, श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में मध्यप्रदेश एसआईटी ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एसआईटी ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल के मालिक रंगनाथन गोविंदन को हिरासत में ले लिया है। अब इसे ट्रांजिट रिमांड पर मध्यप्रदेश लाया जाएगा। गोविंदन पर 20 हजार रुपए का इनाम था और वह घटना के बाद से ही अपनी पत्नी के साथ फरार था।

उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा में खराब कफ सिरप पीने से कई मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। सबसे पहले मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में सामने आया, जहां पिछले दो सप्ताह में कई बच्चों की मौत हुई। इसके बाद राजस्थान के कुछ इलाकों में भी इसी सिरप से जुड़ी घटनाएं दर्ज की गईं। छिंदवाड़ा प्रशासन के अनुसार, कोल्ड्रिफ सिरप पीने के बाद बच्चों को उल्टी, पेशाब में दिक्कत और तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्चों की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। सभी मृतक बच्चे दो से 5 वर्ष की उम्र के थे। कई को नागपुर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां परीक्षण में उनके शरीर में डायथिलीन ग्लाइकॉल का असर पाया गया।

मालिक की गिरफ्तारी से पहले बुधवार को दिनभर इस मामले में बड़े एक्शन हुए। छिंदवाड़ा में जहां आरोपी डॉक्टर की जमानत अर्जी खारिज हो गई, वहीं सरकार ने सिविल सर्जन को भी पद से हटा दिया। उधर, तमिलनाडु सरकार ने गोविंदन की दवा फैक्ट्री को पहले ही सील कर दिया था इस मामले में बच्चों को जहरीली सिरप लिखने वाले परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम कुमार गुजरे ने डॉ. सोनी की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया था।

फैक्ट्री पहले ही हो गई थी सील

तमिलनाडु में दवा फैक्ट्री पहले ही हो चुकी है सील कफ सिरप बनाने वाली चेन्नई की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने भी बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी की फैक्ट्री को सील कर दिया था। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पहले से ही वहां जांच कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।