विधानसभा में रो पड़े मंत्री पटेल, कांग्रेस विधायक के परिवार की सुरक्षा सवाल पर हो गए भावुक, बेटे के साथ पुलिस ने की थी मारपीट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रो पड़े। दरअसल कांग्रेस विधायक ने अपने बेटे को लेकर प्रश्न किया। जिस पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उच्च स्तरीय जांच की बात कही और रोने लगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी भावुक हो गए।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने कानून व्यवस्था का मामला उठाया। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने प्रश्नोत्तर काल के दौरान अपने और बेटे पर दर्ज केस को लेकर कहा कि उनका चुनाव लड़ना अपराध हो गया है। थाना चोरहटा में उनके और उनके बेटे विभूति नारायण मिश्रा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। ये सुनकर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भावुक हो गए और उच्च स्तरीय जांच के साथ ही टीआई को सस्पेंड करने की बात कही। पटेल फूट फूट कर रोने लगे। मंत्री ने कहा कि बेटे की बात है। दरअसल, नरेंद्र शिवाजी के बेटे के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट की थी।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने पूरक प्रश्न में कहा कि हाथ जोड़कर पैर छूकर निवेदन कर रहा हूं न्याय दीजिए। मैं अब वो करूंगा जो उन्हें शोभा नहीं देता। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अभय का समर्थन किया और कहा एक विधायक के साथ ऐसी घटना हो रही है। आपको पुलिस के मनोबल की पड़ी है। विधायक अभयसिंह ने प्रभारी टीआई पर खुद के साथ बेटे पर गलत एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि जनता के चुने गए प्रतिनिधि की दुर्गति हो रही है। सभी पुलिस अपराध में लग गई है। जनता के साथ दुर्व्यवहार के कारण पुलिस पिट रही है। इस पर मंत्री पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि टीआई को सस्पेंड कराएंगे। रीवा के चोरहटा के थाना प्रभारी अवनीश पांडे को निलंबित किया जाएगा। इस बीच विधायक अजय सिंह ने कहा कि अगर पहले ऐसी कार्रवाई हो जाती तो मऊगंज जैसी घटना नहीं होती। इस पर जमकर शोर–शराबा हुआ।

सिंघार ने कहा-गलत करने वाले को मिले सजा

इसके बाद नेता प्रतिरोध प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ भी ऐसे ही घटना हो चुकी है। जो अच्छा करे उसे सजा नहीं मिलनी चाहिए, लेकिन जो गलत करे उसे सजा मिलनी चाहिए। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि अभय मिश्रा जी ने जो सवाल उठाया वो बेहद गंभीर है। एक विधायक और उनके परिवार को किस तरह झूठे प्रकरणों में फंसाया जा रहा है, ये एक उदाहरण है। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के विधानसभा के अंदर रोने को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वो गृह मंत्री तो हैं नहीं। वो भावुक इसलिए हो गए क्योंकि जो गृह मंत्री हैं प्रदेश के यानी मुख्यमंत्री जी, उनके ही रहते हुए नरेंद्र शिवाजी पटेल के परिवार के ऊपर झूठी एफाईआर दर्ज है। अपनी सरकार पर वो सवाल नहीं उठा सकते थे, ऐसी स्थिति में वो भावुक हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह को ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

रामपुर में आजम खान को ED ने जेल से रिहाई के बाद गिरफ्तार किया। उनके बेटे अब्दुल्लाह को रिहा कर दिया गया। समर्थकों ने हंगामा किया।

भाजपा का विपक्ष पर तंज: राहुल गांधी को बनाए रखें जीवनभर ‘मॉक प्रधानमंत्री’

भाजपा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को जीवनभर मॉक प्रधानमंत्री बनाकर रखा जाए। विपक्ष के जन महाभियोग पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया।

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया वार, कहा- विरोध नहीं अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि अवरोध पक्ष बन गया है। उन्होंने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बिहार में जीते दोनों निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने BJP का समर्थन किया

बिहार में निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा का समर्थन किया। इससे विधान परिषद में भाजपा और NDA की ताकत बढ़ी है।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में मां ने छह साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से लगा दी छलांग, दोनों की मौत

पिंपरी-चिंचवड़ में मां-बेटे की 18वीं मंजिल से गिरने से मौत की घटना ने इलाके को हिला दिया है। पुलिस जांच में गैलरी से जूते मिले हैं।

कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी रामलीला मैदान की रैली, कल होगा विपक्ष का बड़ा इम्तिहान

कांग्रेस के लिए रामलीला मैदान रैली प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की बड़ी महारैली होगी।

दिल्ली में खड़गे के घर पर जुटा INDIA गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग

दिल्ली में INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विरोध का कारण SIR प्रक्रिया है।

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से गुपचुप की शादी, खुद किया ऐलान

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से शादी की घोषणा की। 30 अक्टूबर 2026 को गुपचुप शादी की गई।

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ पार, 2500 स्क्रीन पर होगी रिलीज

रणबीर कपूर की रामायण की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ के पार पहुंच गई है। स्क्रीन काउंट में 2500 की बढ़ोतरी हुई है। 5 नवंबर को रिलीज होगी।

2014 से 2024 तक की हार पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से मांगे जवाब

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 2014 से 2024 तक की हार पर कांग्रेस से सवाल पूछे। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी विश्वसनीयता को चुनौती दी।