इन्वेस्टर्स समिट में बोले केंद्रीय गृह मंत्री शाह-मध्यप्रदेश में विश्वास से इन्वेस्ट कीजिए, यहां पारदर्शी एडमिनिस्ट्रेशन मिलेगा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

भोपाल। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि मध्यप्रदेश में वे आत्मिवश्वास के साथ इन्वेस्ट कर सकते हैं। शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का आर्थिक विकास भी दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार की ओर से यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यहां एक पारदर्शी एडमिनेस्ट्रेशन भी मिलेगा, नीतियां भी मिलेंगी और दो कदम आगे बढ़कर आपके साथ हाथ बढ़ाने वाला प्रशासन भी मिलेगा।

शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक विरासत से लैस राज्य है। मोदीजी का सूत्र भी है, विकास भी विरासत भी। उस सूत्र को चरितार्थ करने के लिए मध्यप्रदेश ढेर सारे प्रयास कर रहा है। विकास की नई कल्पना में कभी कोई एक सरकार देश का विकास नहीं कर सकती। टीम इंडिया की कल्पना में भारत की सरकार और सभी राज्यों की टीम मिलकर विकास करे।

सीएम और उनकी टीम को दी बधाई

शाह ने कहा कि डॉ.मोहन यादव और उनकी पूरी टीम अभिनंदन देना चाहता हूं। 30 लाख 77 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है। इसमें से अधिकतम एमओयू जमीन पर उतरेंगे। मध्यप्रदेश ने एक नया प्रयोग भी किया है जो बहुत सारे राज्यों को दिशा दिखाने वाला है। यह प्रयोग है हर क्षेत्र का अलग समिट करना। शाह ने कहा कि समिट में लोकल और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के कई डायमेंशन अचीव किए गए हैं। देश में मध्य प्रदेश निवेश के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र बना है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इन लक्ष्यों को पूरा करने में मध्य प्रदेश की इन्वेस्टर्स समिट सहायक होगी।

इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षण का केंद्र है एमपी

शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो चुका है। यहां स्टील वर्क फोर्स की एक बड़ी फौज है। बेहतरीन इको सिस्टम भी प्रशासन ने उपलब्ध कराया है। मार्केट का एक्सेस भी मध्य प्रदेश से ज्यादा और कोई राज्य को उपलब्ध नहीं है और डिमांड ओरिएंटेड इकोनामी भी अब यहां पर है। मध्य प्रदेश इन्वेस्टमेंट के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र पूरे भारत में बना हुआ है। 20 साल पहले मध्य प्रदेश को गिनती बीमारू राज्यों में की जाती थी। न सड़क थी न बिजली।

10 साल में 56 करोड़ लोगों को बैंकिंग से जोड़ा

भाजपा की सरकार ने छह लाख किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क बनाया। देश भर में सबसे ज्यादा खनिज संपदा प्राप्त करने वाले राज्यों में हमारा मध्यप्रदेश है। यह देश का कॉटन कैपिटल भी बन रहा है। देश के 25% ऑर्गेनिक कॉटन का सप्लाई यहां से होती है। मध्य प्रदेश पूरे भारत में टॉप अचीवर बनेगा। शाह ने कहा कि 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 10 पायदान से पांचवे पर लाया गया है। 2027 में भारत तीसरे पायदान पर होगा। बैंकिंग की बात की जाए तो दस साल में 56 करोड़ लोगों को बैंकिंग से केंद्र सरकार ने जोड़ा है। इन लोगों को आजादी के 75 साल तक बैंक अकाउंट खोलने का सौभाग्य भी नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि जो सेक्टर विश्व की अर्थ नीति तय करने वाले हैं विश्व की इकोनॉमी की दिशा तय करने वाले है। चाहे वो ग्रीन एनर्जी हो या इलेक्ट्रिक व्हीकल, मध्य प्रदेश उसमें भी आगे है।

सीएम ने कहा-17.30 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

एमपी के सीएम मोहन यादव ने बताया कि सभी क्षेत्रों में निवेश बहुत ज्यादा है। एमपी के युवाओं को सभी क्षेत्रों में रोजगार मिलने जा रहा है। जीआईएस के माध्यम होने वाले निवेश से प्रदेश में 17.30 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी। राज्य सरकार के लिए यह समिट मिल का पत्थर साबित हुई है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की निवेश संकुल नई 18 नीतियां लॉन्च की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि 100 सेक्टर एक्सपर्ट उद्योगपतियों ने स्पीकर्स के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस समिट से 17.30 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। 30 लाख 77 हजार करोड़ का निवेश आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंगलवार को एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार,इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।