इंदौर। देवी अहिल्या एयरपोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी के ईमेल पर मेल कर धमकी दी गई है। एरोड्रम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह मेल शुक्रवार को आया था, लेकिन प्रबंधन ने इसका खुलासा नहीं किया था। इससे पहले भी चार बार ऐसी धमकी मिल चुकी है।
पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले ने मेल में लिखा कि याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से लड़ रहे हैं। तुम भी अपनी तैयारी रखना। मेल के जय महाकाल और जय आदिशक्ति लिखा है। यह मेल जनरल शिवा मेल आईडी से किया गया था। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 18 और 20 जून को भी ऐसी धमकी मिली थी। इतना ही नहीं मई, अप्रैल और सितंबर माह में भी ऐसे मेल आए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी



