महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-अंग्रेजों की तरह दलित, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वाशिम। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम में किसानों से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि अंग्रेजी सरकार की तरह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता। उन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हें अंग्रेज देकर गए थे।

पीएम मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने कृषि और पशुपालन से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भी जारी की। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार किसानों को दोहरा लाभ दे रही है। लाड़की बहन योजना नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा रही है।

पहले किसानों का पैसा खा जाते थे

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों तक संकट झेला है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महा विकास अघाड़ी सरकार ने किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोका और इनके पैसे से भ्रष्टाचार किया। हम केंद्र से पैसा भेजते थे, लेकिन वे खा जाते थे।

बंजारा समाज को लेकर जताई चिन्ता

पीएम मोदी ने बंजारा समाज का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे समुदाय को अपराधी घोषित कर दिया था। आजादी के बाद इस समाज को उचित सम्मान दिलाना देश की जिम्मेदारी थी, लेकिन कांग्रेस की नीतियों ने उन्हें मुख्यधारा से अलग रखा। जिस परिवार ने कांग्रेस को संभाला, उसकी मानसिकता शुरू से विदेशी थी। अंग्रेजी सरकार की तरह कांग्रेस परिवार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता। उन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए।

पोहरादेवी मंदिर में बजाया नगाड़ा

पीएम मोदी ने वाशिम में पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पूजाअर्चना की और नगाड़ा बजाया। इसके बाद संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मोदी ने वाशिम में बंजारा विरासत म्यूजियम का शुभारंभ भी किया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।