भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ, सीएम यादव ने अधिकारियों से कहा-अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आएं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस आयोजन में प्रदेशभर के आईएएस अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर सीएम यादवने कहा कि जनता के हित में लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन आईएएस अधिकारी ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आने और उसका क्रियान्वयन करने को कहा।

सीएम यादव ने कहा कि अपने आप को दांव पर लगाकर कार्य करने की क्षमता अगर किसी में है, तो वह आईएएस अफसरों में है। उन्होंने कहा कि राजशाही के दौर के बाद आजादी के समय यह आशंका थी कि लोकतंत्र सफल हो पाएगा या नहीं, लेकिन आईएएस अधिकारियों ने लोकतंत्र को सफल बनाकर दिखाया है। मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में अपने कार्यों के दम पर अलग पहचान बनाई है।

अफसरों के साथ ग्रुप फोटो में सीएम डॉ मोहन यादव।

शासन-प्रशासन में लगातार नवाचार

सीएम यादव ने कहा कि शासन–प्रशासन में लगातार नवाचार हो रहे हैं। सिस्टम में कई बार बातें इधर–उधर होती हैं, लेकिन अंततः जनता के हित में अच्छे काम और सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। सीएम ने अफसरों से कहा कि अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आएं और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें, क्योंकि सही बात सही समय पर हो जाए तो उसके काम का महत्व बढ़ जाता है। अधिकारियों के मुंह से ए प्लान, बी प्लान, सी प्लान, डी प्लान सुनाई देते रहते हैं और ये योजनाएं आती रहनी चाहिए। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि अपनी सेवा के माध्यम से बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं।

देश को निरंतर आगे बढ़ा रहे अधिकारी

सीएम यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से एक सशक्त प्रशासनिक व्यवस्था का निर्माण हो सका। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भूमिका के कारण ही आज भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा दिखाई देता है। प्रशासनिक अधिकारी हर चुनौती का सामना करते हुए देश को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अनेक विविधताओं के बावजूद यह सेवा तंत्र आज देश में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजशाही से प्रजातंत्र की ओर देश को ले जाने में प्रशासनिक अधिकारियों की अहम भूमिका रही है।

सहायक कलेक्टर से मुख्य सचिव तक शामिल

इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विस मीट के माध्यम से सीनियर और जूनियर अधिकारी एक–दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं। सकारात्मक सोच के चलते पिछले कई वर्षों से इस तरह के सफल आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन में सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक, साथ ही पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके परिवारजन भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह का तंज, लिखा ‘Ballot Box इस्तीफा दो’

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह ने तंज कसा, लिखा 'Ballot Box इस्तीफा दो'। चार राज्यों में कांग्रेस को 28 में से कोई भी सीट नहीं मिली।

NHAI ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन : पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की जल्द होगी मरम्मत

एनएचएआई ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की मरम्मत जल्द पूरी होगी। कोर्ट ने ₹26.53 करोड़ के भुगतान पर रोक लगाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहो, पार्टी खत्म हो जाएगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की। कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहे तो पार्टी खत्म हो जाएगी।

ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं। ₹426.46 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जब्त। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा भंडाफोड़ हुआ।

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी पड़ी भारी, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट ने दिए पेश होने के निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश। 17 नवंबर को सुनवाई है। जानिए पूरी खबर।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स के 9 ही शेयर हरे निशान में रहे

28 अक्टूबर 2026 को आईटी स्टॉक्स में गिरावट के बीच सेंसेक्स के केवल 9 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। बाजार में आई कमजोरी और अन्य सेक्टरों का प्रदर्शन।

CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा: एड्रेस बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी?

चुनाव आयोग के फॉर्म-6 को लेकर CJI सूर्यकांत ने सवाल उठाए। पता बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी है, इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

ICC टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी की रैंकिंग जारी, अभिषेक शर्मा बने नंबर-1

अभिषेक शर्मा ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनकी तूफानी पारी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- EVM हो या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस हारी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चाहे चुनाव ईवीएम हों या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने MLC चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा का निशाना साधा।