डंकी रूट मामले में ईडी को मिली बड़ी सफलता, 6 किलो सोने के बिस्किट, 313 किलो चांदी और 4.62 करोड़ का कैश जब्त

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। डंकी रूट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कुल 13 ठिकानों पर डंकी रूट केस में छापेमारी की थी। दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से करीब 4.62 करोड़ रुपये नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं।

बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत ईडी की टीम को मिले हैं, जिससे डंकी रूट के पूरे नेटवर्क का पता चल रहा है। जब्त हुए सामान कुल कीमत लगभग 19.13 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, डंकी कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों के साथ की गई चैट और अन्य आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं। हरियाणा में डंकी रूट के एक बड़े खिलाड़ी के ठिकाने से इस अवैध धंधे से जुड़े कई रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

मैक्सिको के रास्ते भेजते थे अमेरिका

जांच में पता चला है कि लोगों को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के बदले उनसे पैसे की गारंटी के तौर पर जमीनजायदाद के कागजात भी रखे जाते थे। छापेमारी के दौरान अन्य आरोपियों के ठिकानों से भी कई आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इस मामले पर ईडी का कहना है कि इन सबूतों के आधार पर अब डंकी रूट के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

जुलाई में भी हुई थी छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसी ने जुलाई में डंकी मामले में पहली बार छापेमारी की थी। हाल ही में कुछ ट्रैवल एजेंटों की 5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी, जिन्होंने इस अवैध रैकेट के पीछे कुछ कथित आरोपियों की पहचान की गई। ED की जांच पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा फरवरी 2025 में अमेरिकी सरकार द्वारा सैन्य कार्गो विमानों में 330 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजने के संबंध में दर्ज की गई। इन मामलों में कई एफआईआर हुईं। ईडी का कहना है कि आरोपियों ने उन्होंने भोलेभाले लोगों को कानूनी रूप से अमेरिका भेजने का लालच देकर धोखा दिया और इसके लिए भारी रकम वसूली।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।