संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद चाय पर चर्चा, पीएम मोदी सहित कई नेता हुए शामिल, लगे जोरदार ठहाके

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो गया है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्तापक्ष और विपक्षी सांसदों की एक बैठक हुई, जिसमें चाय पर चर्चा हुई। इसमें जोरदार ठहाके लगे। यह बैठक लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने बुलाई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में उनकी बहन प्रियंका गांधी ने विपक्षी दलों को लीड किया

संसद में स्पीकर के चैंबर में हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ,स्पीकर ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में पक्षविपक्ष के सांसद ने चाय पर चर्चा की और जिस अंदाज में किसी बात पर जोरदार ठहाके लगाए, वह अब भारतीय राजनीति में कम ही देखने को मिल पाते हैं। ठहाके लगाने वालों में खुद पीएम मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल वाली सीट दी गई। वहीं रक्षा मंत्री के पास वाली सीट पर प्रधानमंत्री मोदी बैठे दिखाई दिए।

गडकरी ने प्रियंका को कराया था भोजन

इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में जब प्रियंका गांधी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समय नहीं मिलने की शिकायत की थी तो उन्होंने कहा था कि उनका दरवाजा तो हमेशा खुला रहता है। गडकरी ने कहा कि आप प्रश्नकाल के बाद उनके ऑफिस में आकर मिल सकती हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में जाकर मुलाकात की थी, जहां गडकरी ने उन्हें स्वादिष्ट डिश भी खिलाई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।