👉 यह भी पढ़ें:
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- अपने घर में ही कांग्रेस नेताओं का झगड़ा नहीं रोक पाए जीतू पटवारी, प्रदेश से कैसे खत्म करेंगे गुटबाजी?
- CJP के प्रदर्शन में घुसने वाले थे आंतकवादी, बंगाल एसटीएफ ने किया खुलासा, कई गिरफ्तार
- PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
0:00 left
भोपाल। अमेरिकी में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को हाथों में जंजीर बांधकर भेजने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को भोपाल में ट्रंप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता हाथों में जंजीरे बांध कर आए थे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते नजर आए। तख्तियों पर लिखा था–हर हिंदुस्तानी का स्वाभिमान यही, न्याय दो, जंजीर नहीं और हथकड़ियों में कैद भारत का युवा, 56 इंची सीना कहां गया?
अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने देश को जो सपने दिखाए, उस पर लोगों ने भरोसा किया। मोदी ने कहा था कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनेगा और दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियां भारत के सामने नतमस्तक होंगी। उन्होंने यह भी वादा किया था कि जो भगोड़े देश का धन लेकर भाग गए हैं, उन्हें वापस लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पटवारी ने कहा कि 10 साल बाद जब लोग मोदी के वादों पर यकीन कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि देश के नागरिकों को किस तरह से अपमानित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी के सबसे करीबी मित्र ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारतीयों का कितना अपमान किया।
पटवारी बोले-भारतमाता का अपमान
पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध की मध्यस्थता का दावा करते हुए यह कहा था कि पापा ने युद्ध रुकवा दिया, लेकिन उसी पापा की सरकार में हमारे देश के नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 104 नागरिकों का अपमान नहीं है, बल्कि भारतमाता का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की कूटनीति और विदेश नीति की विफलता को उजागर करता है। किसी भी देश ने आज तक भारत के नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जैसा कि अमेरिका ने मोदी सरकार के तहत भारतीय नागरिकों के साथ किया, जिन्हें 40 घंटे तक हथकड़ी में रखा गया।



