भारतीय अप्रवासियों के साथ बुरे व्यवहार पर बोला विदेश मंत्रालय-अमेरिकी अधिकारियों से करेंगे बात, पीएम भी जा रहे हैं अमेरिका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से अवैध भारतीय प्रवासियों को बेड़िया बांधकर वापस भारत भेजे जाने का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले पर विपक्ष का आरोप है कि भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिका ने बुरा व्यवहार किया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है, जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अवैध अप्रवासी पाए गए भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए ट्रंप प्रशासन के संपर्क में है इस दौरान उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय अवैध प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार की चिंता जताई।

विदेश सचिव विक्रम ने कहा कि अमेरिका ने भारत को बताया है कि वहां फिलहाल 487 ऐसे लोग हैं जिन्हें वहां की सरकार भारतीय मानती है और उन्हें फाइनल रिमूवल ऑर्डर दिया गया है यानी डिपोर्टेशन के आदेश दे दिए गए है। विदेश सचिव ने बताया कि भारत सरकार की ओर से डिटेल मांगने पर- अमेरिका की ओर से 298 लोगों की डिटेल्स दी गई हैं। उन्होंने कहा सरकार को ये लिस्ट हाल ही में मिली है और इसे चेक करने के बाद हम अमेरिका को इस बारे में कोई जवाब देंगे।

विदेश सचिव ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या को लेकर लगातार बात हो रही है, लेकिन इसके बारे में सरकार तभी कुछ कह सकती है, जब इन लोगों की नागरिकता साबित हो जाए। ऐसे में ये भी कहना मुश्किल है कि अभी ऐसी कितनी फ्लाइट्स आएंगी। मिस्री ने कहा इस मामले पर हम अमेरिकी प्रशासन के साथ बेहद पारदर्शी रहे हैं। डिपोर्टेशन के तरीके और लोगों के हाथ पैर बांधने को लेकर किए गए सवाल पर मिस्री ने कहा कि इस मामले पर विदेश मंत्री ने बयान दिया है, वो सबने देखा है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि यूज़ ऑफ रिस्ट्रेन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर 2012 से ही लागू है।

लोगों के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए

मिस्री ने कहा कि ऐसे सवाल उठे हैं कि ये फ्लाइट किन नियमों के तहत आई और फ्लाइट क्लियरेंस कैसे हुई। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं है। इस सवाल के जवाब में क्या अमेरिका के ये आरोप सही हैं कि भारत अवैध अप्रवासियों को वापस लेने में असयोग करने वाले देशों में शामिल है, इसे लेकर मिस्री ने कहा कि ऐसा नहीं है। कोई भी देश इस तरह की प्रक्रिया में देखता है कि जिन्हें वापस भेजा जा रहा है वो भारत के नागरिक हैं कि नहीं। फ्लाइट में वापस भेजे गए लोगो के साथ दुर्व्यवहार को लेकर मिस्री ने ये भी कहा कि ऐसे मुद्दों को उठाना बिल्कुल सही है और हम यूएस प्रशासन के साथ ऐसे मुद्दों को उठाते रहते हैं कि डिपोर्ट किए गए लोगों के साथ किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए, हम पहले भी इस तरह मसले उठाते रहे हैं।

विदेश मंत्री डॉ. ने अपने बयान में कही थी ये बात

अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों के बारे में राज्यसभा में उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा था, हम जानते हैं कि कल 104 लोग वापस भारत पहुंचे हैं। हमने ही उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की है. हमें ऐसा नहीं समझना चाहिए कि यह कोई नया मुद्दा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो पहले भी होता रहा है।

अमेरिका जा रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां एआई शिखर सम्मेलन की सह–अध्यक्षता करेंगें, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति और चीन के उप प्रधानमंत्री समेत कई देश के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका का दौरा भी करेंगे। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।