कलेक्टर ने शुरू किया ऑपरेशन खनिज, डामोर को सस्पेंड करने के साथ ही नामदेव की निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर को बिठाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। खनिज विभाग में चल रही गड़बड़ियों से परेशान कलेक्टर आशीष सिंह ने अब इसका ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सहायक खनिज अधिकारी चैन सिंह डामोर को सस्पेंड करने के साथ ही कलेक्टर ने प्रभारी खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव पर निगरानी रखने के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को तैनात कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से खनिज विभाग में गड़बड़ियां जारी हैं। खनिज माफियाओं के साथ मिलकर इस विभाग में तैनात अधिकारी और कर्मचारी सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान करते आ रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के कारण ही खनिज अधिकारी संजय लुणावत का ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद भी स्थितियां नहीं सुधरीं। प्रभारी खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव ने तो और भी ऊंचे खेल शुरू कर दिए। कुछ समय पहले ही नामदेव ने वाहवाही लूटने के लिए संजय शुक्ला की खदान पर 140 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई थी, लेकिन मिलीभगत से ऐसा खेल जमाया कि सरकार को एक रुपया भी नहीं मिला। यहां तक कि सील की गई क्रेशर मशीन भी गायब हो गई।

👉 यह भी पढ़ें:

सिंडिकेट को कलेक्टर का सख्त संदेश

खनिज माफियाओं, नेताओं, अधिकारियों आदि का एक बड़ा सिंडिकेट खनिज विभाग में काम कर रहा है। सिंडिकेट यह दावा करता है कि सबकुछ उसी के हिसाब से चल रहा है। यही सिंडिकेट डामोर को हटवाने का दावा भी कर रहा है, जबकि कलेक्टर ने लापरवाही पाए जाने पर जांच के बाद कार्रवाई की है। यही सिंडिकेट जयदीप नामदेव को विभाग का सर्वेसर्वा बने रहने का दावा भी कर रहा था, लेकिन कलेक्टर ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया की तैनाती कर सिंडिकेट को भी यह स्पष्ट संदेश दे दिए हैं कि किसी मुगालते में नहीं रहें। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा भी है कि इस मामले में वे अब किसी को भी नहीं बख्शने वाले। सरकार के राजस्व का नुकसान करने वाला चाहे कोई भी हो उस पर कार्रवाई होगी।

नामदेव और उससे जुड़े माफियाओं पर नजर

प्रभारी खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव का ट्रांसफर सीधी हो चुका है, लेकिन वह दावा करता है कि उसे यहां से कोई नहीं हटा सकता। सिंडिकेट के लोग भी यह दावा कर रहे थे कि अब सबकुछ नामदेव के हाथ में ही रहेगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। नामदेव भी तभी तक यहां हैं जब तक शासन से कोई नया अधिकारी नहीं आ जाता। तब तक के लिए उनके ऊपर बिठाए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ही निगरानी रखने के लिए काफी है। सूत्र बताते हैं कि अब नामदेव और उसके खासमखास लोगों की भी निगरानी शुरू हो चुकी है।

संभागायुक्त की जांच में पाया जा चुका दोषी

नामदेव के खिलाफ लगातार शिकायतें मिली हैं। संजय शुक्ला की खदान के अलावा भी उसने कई खदान माफियाओं के मामले में सरकार को करोड़ों का चूना लगाया है। कई खनिज माफियाओं से नामदेव की सांठगांठ उजागर हो चुकी है। संभागायुक्त दीपक सिंह की जांच में भी वह दोषी पाया गया है। सूत्र बताते हैं कि नामदेव की सारी फाइलें फिर से खुलने वाली हैं। ऐसी फाइलें भी खुलेंगी जिनमें कार्रवाई के नाम पर नामदेव ने मीडिया में सुर्खियां बटोंरीं, लेकिन एक रुपए का राजस्व नहीं मिला। कई ऐसी फाइलें भी हैं जिनमें दोषी पाए जाने के बाद भी खदान मालिक को फिर से खदान दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।