0:00
0:00 left
वसंत पंचमी: त्रिवेणी संगम में श्रद्धा का महासंगम, अब तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। पवित्र त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साधु-संतों और कल्पवासियों के साथ करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला प्रशासन के अनुमान के अनुसार, सोमवार शाम तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो सकती है।

वसंत पंचमी के अमृत स्नान के शुभ अवसर पर महाकुंभ में स्नान करने वालों की कुल संख्या 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। सोमवार सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके थे। महाकुंभ के अभी 23 दिन शेष हैं, और अनुमान है कि यह संख्या 50 करोड़ से अधिक पहुंच सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं, साधु-संतों, धर्माचार्यों और सभी अखाड़ों को बधाई दी। उन्होंने कहा,
“महाकुंभ केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है।”
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के इस पावन संगम में आस्था और श्रद्धा का महासंगम अपने चरम पर है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सावन की शुरुआत, शिवभक्ति में डूबा देश; मंदिरों में बढ़ी रौनक
- भारत–अमेरिका ट्रेड डील दोनों देशों के लिए बड़ी खुशखबरी; पीएम मोदी
- उत्तरप्रदेश; माघी पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी
- मौनी अमावस्या पर संगम में हंगामा: शंकराचार्य को स्नान से रोके जाने पर बवाल, पुलिस-साधुओं में झड़प
- मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब: करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
- मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का महासैलाब, 2–2.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान



