दिल्ली विधानसभा चुनाव में पेड़ के नीचे पीएम मोदी की पाठशाला, छात्रों को बताए आप सरकार के नुकसान

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पेड़ के नीचे बैठकर दिल्ली के स्कूली बच्चों से मुलाकात बात की। पीएम मोदी ने बच्चों को बताया कि किस तरह आप सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है।

पीएम मोदी ने छात्रों से बात करते हुए दिल्ली सरकार पर कई हमले किए। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि दिल्ली में वे (आप सरकार) बच्चों को 9वीं कक्षा के बाद आगे नहीं जाने देते हैं। सिर्फ उन्हीं बच्चों को आगे जाने दिया जाता है, जिनके पास पास होने की गारंटी होती है। क्योंकि अगर उनका रिजल्ट खराब हुआ तो उनकी सरकार की प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी। इसलिए बहुत बेईमानी से काम किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने तर्क दिया कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को बराबर मौके देने के बजाए, कमजोर छात्रों को सिर्फ अपनेबहुप्रचारितशिक्षा मॉडल को बढ़ावा देने और पार्टी को अच्छी छवि दिखाने के लिए रोका जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बदले में पार्टी युवा छात्रों के जीवन के साथ खेल रही है और उनके भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है। छात्रों के एक ग्रुप से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने तर्क दिया कि जब तक छात्र यह वादा नहीं करते कि वे बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तब तक सरकारी स्कूल कमजोर छात्रों को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने से रोकते हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।