दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम यादव, हाथी की मूर्ति भेंट की, अक्टूबर में सीहोर आने का दिया न्योता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने पीएम को हाथी की मूर्ति भेंट की और सीहोर में अक्टूबर में आयोजित कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। यह कार्यक्रम कृषि पर केंद्रित होगा।

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में बताया कि मध्यप्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान सतत रूप से जारी है, जिसका समापन 30 जून को होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सीएम ने कहा कि सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक कृषि पर केंद्रित एक भव्य कार्यक्रम होना है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सादर आमंत्रित किया है। सीएम ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन के समीप डोंगला में ऑब्जर्वेटरी की स्थापना की गई है, जो भविष्य में समय गणना के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। जनवरी 2026 में यहां एक वैश्विक स्तर का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि भविष्य में सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलंकरण हो, इस दिशा में भारत सरकार से अनुरोध किया गया है। प्रदेश सरकार ने 9 वर्ष से लंबित कर्मचारियों–अधिकारियों के पदोन्नति के मामले का निराकरण किया है। इससे लगभग 2 लाख नवीन पदों पर भर्ती होगी। आगामी समय में लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यों के साथ प्रदेश के विकास को और अधिक गति और नई दिशा मिलेगी

कल वाराणसी की बैठक में होंगे शामिल

सीएम यादव मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल होंगे। वाराणसी में पहली बार होने जा रही इस बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भी मिले सीएम

दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाक़ात की। दोनों नेताओं में प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, जनकल्याण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।