नए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम डॉ.यादव, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मंगलवार को दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई मंत्रियों व नेताओं से मुलाकात की। बताया जाता है कि इस दौरान प्रदेश के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई।

दिल्ली में सीएम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के साथ केंद्रीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके से मुलाकात की। इन बैठकों में राज्य के बुनियादी ढांचे, निवेश, औद्योगिक विकास और सामाजिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. यादव ने केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की योजनाओं को गति देने पर जोर दिया और आने वाले समय में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश के नागरिकों तक तेजी से पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली यात्रा

हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा थी। बताया जाता है कि उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर संवाद स्थापित किया। शाम को सीएम यादव और हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

अब बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि खंडेलवाल ने वरिष्ठ नेताओं से मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा की है। वैसे भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा बनाई गई टीम के 5 साल पूरे हो चुके हैं।

उज्जैन में आकाशवाणी का केंद्र

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र शुरू होगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने उसे सैद्धांतिक सहमति दी है। उज्जैन में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। इस दृष्टि से भी उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र खोला जाना बेहद आवश्यक था। केंद्रीय मंत्री ने अभी इंदौर केंद्र के माध्यम से कार्यक्रमों को प्रसारित करने की सहमति दी है। सिंहस्थ की दृष्टि से भी उज्जैन में आकाशवाणी का केंद्र खोला जाना बेहद आवश्यक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।