हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद दिलजीत के शो में ‘बॉटल’ से ‘क्वार्टर’ तक सिमटी शराब, नॉनवेज के स्टॉल भी हटे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हिंदूवादी संगठनों के लगातार विरोध के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत दोशांज के शो में शराब की परमिशन सशर्त दी गई। पहले जहां पूरे कार्यक्रम स्थल पर खुली शराब परोसी जानी थी, वहीं इसे एक लाउंज तक सीमित कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर लगे नॉनवेज के स्टॉल भी हटा दिए गए। कार्यक्रम में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी निगरानी रखी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से इंदौर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार इस शो में शराब परोसे जाने का विरोध कर रहे थे। शनिवार को जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता स्थल पर गए तो वहां शराब और बियर के स्टॉल लगे हुए थे। इसके साथ ही नॉनवेज के कई स्टॉल भी थे। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहां जोरदार विरोध किया था। इतना ही नहीं रविवार को भी भारी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने देखी व्यवस्था

शाम को कार्यक्रम शुरू होने से पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता अंदर गए और वहां जाकर व्यवस्थाएं देखी। उनके साथ वकील भी थे। कार्यकर्ताओं ने बाहर निकल कर बताया कि दारू और नॉनवेज के स्टॉल हटा लिए गए हैं। एक सीमित एरिया में शराब परोसी जा रही है और वहां आम लोगों का आना-जाना नहीं है। नॉनवेज भी सिर्फ वहीं सर्व होगा। कार्यकर्ताओं के अनुसार संगठन के कुछ पदाधिकारी अंदर ही रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर दो हजार पुलिस जवान तैनात

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं आयोजकों की तरफ से 2200 से अधिक बाउंसर रखे गए हैं। हिंदूवादी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है कि वहां कोई गड़बड़ न हो। इसलिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

मॉल मालिक की मौज ही मौज

इस पूरे आयोजन में चाय व्यापारियों की जमीन पर दो-दो मॉल बनाकर बैठे मॉल मालिक की मौज ही मौज रही। आयोजन उन्हें के सी-21 एस्टेट पर हो रहा है। अभी तक इस आयौजन को लेकर निशान पर सारेगामा म्जूजिक के अधिकारी ही थे, लेकिन जब इंटरटेनमेंट टैक्स के लिए मॉल मालिक को नोटिस गया तो पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। सूत्र बताते हैं कि इवेंट कंपनी की आड़ में पूरा खेल मॉल मालिक ही कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों तक पास पहुंचाए। कुछ नेताओं को भी संतुष्ट कराने की कोशिश की, लेकिन इन सबसे अलग ब्लैक में जमकर टिकट बेचे। उन्होंने लाउंज के टिकट भी 50 हजार से एक लाख रुपए में ब्लैक किए। मॉल मालिक के बेटे ने तो इंदौर की कुछ इवेंट कंपनियों को टिकट ब्लैक करने के लिए भी दे दिए थे। कहा जा रहा है कि मॉल मालिक ने इसे लूट का धंधा बना लिया, लेकिन जब शराब की अनुमति पर संकट मंडराने लगा तो अधिकारियों के हाथ पांव जोड़कर एक सीमित एरिया तक इसकी मंजूरी करा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।