इंदौर। देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर जब इंदौर से शरजाह जा रहे एक यात्री का बैग चेक किया गया तो उसके पास से 26 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। यूरो, अमेरिकी डॉलर, न्यूजीलैंड डालर, पाउंड और रियाल को देख अधिकारी भी चौंक गए। अब संबंधित विभाग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस यात्री के पास विदेशी मुद्रा का इतना बड़ा कलेक्शन कहां से आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 255 से इंदौर से शारजाह के लिए यात्रा करने वाला था। सीमा शुल्क विभाग को सूचना मिली थी कि यह यात्री अपने साथ विदेशी मुद्रा ले जा रहा है। इस पर सीआईएसएफ ने यात्री को हवाई अड्डे के प्रस्थान हाल के पास पूछताछ के लिए रोका। जब यात्री की जांच की गई तो उसके पास ट्राली में रखी विदेशी मुद्रा मिली। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यात्री से विदेशी मुद्रा के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। उसने यह भी नहीं बताया कि उसके पास यह मुद्रा कहां से आई है। उसके पास इस संबंध में कोई दस्तावेज भी नहीं था। सीमा शुल्क विभाग ने विदेशी मुद्रा को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब यात्री का बैग एक्स–रे मशीन से गुजरा तो उसके असंतोषजनक जवाबों पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उसके बैग की जांच की और उसमें छिपा हुआ नोट बरामद किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
यह मुद्रा हुई बरामद-
अमेरिकी डॉलर – 8000
न्यूजीलैंड डॉलर – 500
पौंड – 60
रियाल – 40
यूरो – 19665



