श्रीनगर। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंचे। शाह को अपनी व्यथा सुना परिजन फफक कर रो पड़े। शाह ने कहा कि इस हमले को दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अमित शाह (ने बुधवार को संकल्प लिया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और कहा कि भारत कभी भी आतंक के कायराना कृत्यों के आगे नहीं झुकेगा। श्रीनगर में बचे लोगों और पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे शाह ने दुख व्यक्त किया और जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारी मन से पहलगाम आतंकवादी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि दी। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। गृह मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूं कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।’
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
एनआईए की टीम कर रही जांच
इससे पहले गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच, सरकार ने पीड़ितों को उनके गृह राज्यों में वापस भेजने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को श्रीनगर से चार अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की। इसमें दिल्ली और मुंबई के लिए दो-दो उड़ानें शामिल हैं। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि यात्रियों की भीड़ के बावजूद हवाई किराया नियंत्रण में रहे, क्योंकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लगातार चौथे दिन बंद रहा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम श्रीनगर पहुंची और आतंकी हमले से संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए पहलगाम रवाना हुई।
पीएम मोदी ने हमले की निंदा की
इस हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हमले ने भारत की अपनी धरती से आतंकवाद को खत्म करने के संकल्प को और मजबूत किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कायरतापूर्ण इस तरह के कृत्य भारत को रोक नहीं पाएंगे। हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ हैं।



