👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल
- राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर उठे सवाल, अजय बागड़िया ने लिखा पत्र
0:00 left
नई दिल्ली। आरएसएस के वरिष्ठ नेता के.प्रभाकर भट ने कहा है कि हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए घर में तलवार और चाकू रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पहलगाम हमले के दौरान हिंदुओं ने तलवार दिखाई होती तो वह काफी होता।
प्रभाकर भट ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए यह बात केरल के कासरगोड जिले के मंजेश्वर के वर्कडी में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने महिलाओं से भी आग्रह किया कि वे अपने बैग में सामान्य सामान के साथ चाकू भी रखें। आरएसएस नेता ने दावा किया कि छह इंच का चाकू रखने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप शाम के बाद बाहर हैं तो हमला होने की पूरी संभावना है। हमलावरों से विनती न करें – बस चाकू दिखाएं और वे भाग जाएंगे। पिछले सांप्रदायिक तनावों का जिक्र करते हुए भट ने कहा कि पहले हिंदू–मुस्लिम झड़पों के दौरान हिंदू भाग जाते थे। अब यह बदल रहा है। हमें उठ खड़ा होना चाहिए और हर किसी को घर पर तलवार रखनी चाहिए।
इंद्रेश कुमार ने कहा था-आतंकियों के अंतिम संस्कार से बनाएं दूरी
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को जम्मू के पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए मुसलमानों से अपील की कि वे आतंकियों के अंतिम संस्कार में न जाएं और न ही उन्हें कब्रगाह में जगह दें। उन्होंने कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता और उन्हें धर्म से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा था कि जब उनके लिए नमाज अदा की जाती है, कब्र दी जाती है या जनाजे में शिरकत की जाती है तो यह संकेत देता है कि वे किसी धर्म के प्रतिनिधि हैं, जो पूरी तरह गलत है।



