👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
0:00 left
इस अपराध के लिए इतिहास नरेंद्र मोदी को कभी माफ़ नहीं करेगा;राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मोदी सरकार देश के भविष्य’ की दुश्मन बन गई है. कहीं भर्ती के लिए तरसते छात्र, कहीं पेपर लीक से हताश छात्र, कहीं नियुक्ति के लिए कोर्ट का चक्कर काटते छात्र तो कहीं आवाज़ उठाने पर लाठियों की मार सहते छात्र | राहुल ने कहा, आरओ-एआरओ से लेकर पुलिस भर्ती तक और रेलवे से लेकर सेना तक एक भी परीक्षा न्यायपूर्ण ढंग से करा पाने में नाकाम बीजेपी सरकार अपना गुस्सा युवाओं पर निकाल रही है.
वो कहते हैं, ”नौकरी पैदा करने वाले संस्थानों को अपने मित्रों को बेच कर युवाओं को ठेके पर रखना, मोदी की पॉलिसी है और शोषण मोदी की गारंटी. मोदी सरकार छात्रों और उनके परिवारों के सपनों पर लगा ग्रहण है जिसने उनसे उम्मीदों की रोशनी छीनी है. इस अपराध के लिए इतिहास नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा.



