👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
0:00 left
यूपी में 8 राज्यसभा सीट पर भाजपा की जीत;लोकसभा चुनाव को लेकर दावा
मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से बीजेपी के सभी आठ उम्मीदवारों की जीत हुई है. इसके बाद राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी. समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा- ये बहुत खुशी की बात है कि हमारे सभी आठ उम्मीदवार जीत गए हैं. ज़ाहिर है ये भविष्य की ओर इशारा है और हम राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीत रहे हैं. इस बार एनडीए 400 के पास होगी.
समाजवादी पार्टी के विधायकों के क्रॉस-वोटिंग करने पर उन्होंने कहा-समाजवादी पार्टी को खुद सोचना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आयी. बीजेपी के एक और राज्यसभा चुनाव जीतने वाले नेता आरपीएन सिंह ने भी कहा कि राज्य की सभी 80 सीटें बीजेपी को मिलने वाली हैं. सपा के विधायकों को तोड़ने के आरोप पर आरपीएन सिंह ने कहा, सपा के बारे में पूरा यूपी जानता है. जब वे सत्ता में थे तो गुंडागर्दी और लूटपाट करते थे. यूपी की जनता ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है.
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जिसके चलते सपा के तीसरे उम्मीदवार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आलोक रंजन चुनाव हार गए. वहीं जया बच्चन और रामजी लाल सुमन को जीत मिली. वहीं बीजेपी ने जिन आठ लोगों को उम्मीदवार बनाया था उन सब की जीत हुई है.



